Social Icons

Showing posts with label Aruna Irani. Show all posts
Showing posts with label Aruna Irani. Show all posts

Friday, 15 July 2011

राजा बना मेरा छैला कैसा -गरम मसाला १९७२

काफी मसालेदार गीतों से भरपूर थी फिल्म गरम मसाला।
इस नाम से दो फ़िल्में बन चुकी हैं। एक तो कुछ साल पहले
ही आई थी। बहुत से कलाकारों की भीड़ वाला ये गीत काफी
मनोरंजक है। कैमरा ऐसे कोण पे ज्यादा घूमा है कि सिनेमा
हाल के आगे की बेंच वाले दर्शकों को इसे देखने में ज्यादा आनंद
आया होगा। गीत में अरुणा ईरानी, बिंदु, महमूद, जीवन
और टुनटुन ऐसे कलाकार हैं जिन्हें आप आसानी से पहचान
जायेंगे। गीत मजरूह का लिखा हुआ है इसलिए इसपर सरसरी
तौर पर निगाह फेर लेने की गलती ना करें, इसे ध्यान से
एक बार अवश्य सुनें। आशा भोंसले के गाये इस गीत की
तर्ज़ बनाई है राहुल देव बर्मन ने । इस गरम मसाले (गीत)
को पचाने(समझने) में आपको थोडा वक्त ज़रूर लगेगा.



गीत के बोल:

हा ली हा ली
राजा बना मोरा छैला कैसा
देखो मोरी गुइयाँ रे
राजा बना मोरा छैला कैसा
देखो मोरी गुइयाँ रे
आओ गोरी गोरी बैयाँ वारो
ले ले के बलैयां, हा
सदके हो के डारो
आंचरवा की छैयां
झिलमिल झिलमिल
राजा बना
राजा बना मोरा छैला कैसा
देखो मोरी गुइयाँ रे
आओ गोरी गोरी बैयाँ वारो
ले ले के बलैयां रे

रहे सदा राजा के पास हीरा मोती घूंघरा
क्या हुआ जो ये रूप का लालची है ज़रा
हा हा
रहे सदा राजा के पास हीरा मोती घूंघरा
क्या हुआ जो ये रूप का लालची है ज़रा
अरे ऐसे देखे मोहे जैसे मोरा सैयां
दैया, दैया

राजा बना
राजा बना मोरा छैला कैसा
देखो मोरी गुइयाँ रे
आओ गोरी गोरी बैयाँ वारो
ले ले के बलैयां रे

ऐसा भोला ऐसा नादान देखा नहीं, हां, कहीं
आगे है कौन पीछे है कौन जानता ही नहीं
हा हा
ऐसा भोला ऐसा नादान देखा नहीं, हां, कहीं
आगे है कौन पीछे है कौन जानता भी नहीं
इसी से मैं आई दौडी पैयां सैयां
छम छम छम छम

राजा बना रे रे
राजा बना मोरा छैला कैसा
देखो मोरी गुइयाँ रे
आओ गोरी गोरी बैयाँ वारो
ले ले के बलैयां रे

राजा का तो नौकर भी है कैसा प्यारा, हा, प्यारा
ऐसा कई घंटे से चूर बैठा है बेचारा, हा हा
राजा का तो नौकर भी है कैसा प्यारा, हा, प्यारा
ऐसा कई घंटे से चूर बैठा है बेचारा, हा हा
अरे इसके बजे बारह, दुआ करो कोई
ढम ढम ढम ढम

राजा बना
राजा बना मोरा छैला कैसा
देखो मोरी गुइयाँ रे
आओ गोरी गोरी बैयाँ वारो
ले ले के बलैयां रे
सदके हो के डारो
आंचरवा की छैयां
झिलमिल झिलमिल

राजा बना
राजा बना मोरा छैला कैसा
देखो मोरी गुइयाँ
.......................................
Raaja bana mora chhaila kaisa-Garam Masala 1972

Sunday, 23 January 2011

अल्लाह मेरी तौबा-दो जासूस १९७५

अरुणा ईरानी ने भी अपने जलवे खूब बिखेरे हिंदी फिल्मों में।
नृत्य कला में निपुण अरुणा पर फिल्माया गया एक गीत देखते
हैं फिल्म दो जासूस से। सन १९७५ की फिल्म दो जासूस में कुछ
अच्छे गीत हैं और काफी बजे हैं। गीत आशा भोंसले का गाया
हुआ है और जैसा की अधिकतर रवीन्द्र जैन के संगीत से सजी
फिल्मों में होता है-गीत भी उन्हीं का लिखा हुआ है। गीत में आपको
दो जासूसों की भूमिका में राज कपूर और राजेंद्र कुमार दिखाई देंगे
जो फिलहाल इस गीत में दर्शक बने हुए हैं। हर अंतरे के बाद नर्तकी
अपने वस्त्र बदल लेती है।



गीत के बोल:

अल्लाह मेरी तौबा निगाहें ना मिलूंगी
अल्लाह मेरी तौबा मैं तीर नहीं खाऊँगी
निगाहें ना मिलूंगी, मैं तीर नहीं खाऊँगी
अल्लाह मेरी तौबा निगाहें ना मिलूंगी
अल्लाह मेरी तौबा मैं तीर नहीं खाऊँगी

मैं जो नहाने गई नदिया किनारे
मैं जो नहाने गई नदिया किनारे
आ गए लोग वहां गाँव के सारे
आ गए लोग वहां सारे के सारे
तौबा मेरी तौबा
तौबा मेरी तौबा नदी पे नहीं जाऊंगी
तौबा मेरी तौबा नदी पे नहीं जाऊंगी
नदी पे नहीं जाऊंगी मैं घर पे नहऊंगी

अल्लाह मेरी तौबा निगाहें ना मिलूंगी

बीच बाज़ार हल्वैये ने छेड़ा
है दिया
बीच बाज़ार हल्वैये ने छेड़ा
देने लगा हाय मुझे मथुरा का पैदा
देने लगा वो तो मुझे मथुरा का पेढा
तौबा मेरी तौबा
तौबा मेरी तौबा बाज़ार नहीं जाऊंगी
तौबा मेरी तौबा बाज़ार नहीं जाऊंगी
बाज़ार नहीं जाऊंगी मैं पेढा नहीं खाऊँगी

अल्लाह मेरी तौबा निगाहें ना मिलाऊँगी

बाली उम्र में जो हो गई शादी
हाय मोरी, बाली उम्र में जो हो गई शादी
कैसे कैसे सैयां ने मुझे उल्फत सिखा दी
कैसे मोहे रसिया ने उल्फत सिखा दी
तौबा तौबा तौबा
तौबा मेरी तौबा वो बात ना बताऊंगी
तौबा मेरी तौबा वो बात ना बताऊंगी
बात ना बताऊंगी शर्म से मर जाऊंगी
मैं पानी हो जाऊंगी
जी आज ना बताऊंगी
मैं कल फिर आऊंगी

Sunday, 21 November 2010

चोरों को सारे नज़र आते हैं चोर-नया ज़माना १९७१

फिल्म नया ज़माना(१९७१) से एक मीठा गीत और सुनवाया जाए आपको।
फिल्म में एक गरीब बाला पर चोरी का इलज़ाम लगाया जाता है। वो गीत
गा कर जवाब दे रही है। गरीब बाला का रोल किया है अरुणा ईरानी ने।
आनंद बक्षी ने इस गीत को लिखा है और इस फिल्म में संगीत है सचिन देव
बर्मन का। १९७१ की फिल्म है और संगीतकार अपने पूरे यौवन के जौहर दिखला
के संगीत दे रहे हैं और अपने पुत्र पंचम को ज़बरदस्त टक्कर देते से प्रतीत
होते हैं। फिल्म नया ज़माना का संगीत काफी सराहा गया और सुना गया।



गीत के बोल:

सौ इलज़ाम लगाये
ओ मेरे नाम लगाये
आपने सौ इलज़ाम लगाये
हूँ, चुप क्यूँ हो गए
कहिये कुछ और

चोरों को सारे नज़र आते हैं चोर
के, चोरों को सारे नज़र आते हैं चोर

सौ इलज़ाम लगाये
ओ मेरे नाम लगाये
आपने सौ इलज़ाम लगाये
कहिये कुछ और

चोरों को सारे नज़र आते हैं चोर
के, चोरों को सारे नज़र आते हैं चोर

मेहरबानी शुक्रिया
घर बुला के बेईज्ज़त किया
हाँ, मेहरबानी शुक्रिया
घर बुला के बेईज्ज़त किया

मेरी तलाशी तो ले ली सरकार
अपने गिरेबान में भी झांकिए एक बार

इस बात पर पे ज़रा कीजिये गौर

के, चोरों को सारे नज़र आते हैं चोर
चोरों को सारे नज़र आते हैं चोर

क्यूँ कि मैं हूँ एक गरीब
बेसहारा और बदनसीब
क्यूँ कि मैं हूँ एक गरीब
बेसहारा और बदनसीब

ताने हजारों सहे हो के मजबूर
पर मैं अब न चुप रहूंगी ऐ हुज़ूर
हाँ हाँ मचा दूँगी आज शोर

के, चोरों को सारे नज़र आते हैं चोर
चोरों को सारे नज़र आते हैं चोर

सौ इलज़ाम लगाये
ओ मेरे नाम लगाये
आपने सौ इलज़ाम लगाये
कहिये कुछ और

चोरों को सारे नज़र आते हैं चोर
चोरों को सारे नज़र आते हैं चोर
 
 
www.lyrics2nd.blogspot.com