Social Icons

Showing posts with label Josh. Show all posts
Showing posts with label Josh. Show all posts

Wednesday, 29 June 2011

हाय मेरा दिल-जोश २०००

फिल्म जोश के पांच गीत आप सुन चुके हैं। छठा गीत सुनवाते हैं
आपको जो युगल गीत है अलका याग्निक और उदित नारायण
की आवाजों में। अनजान पुत्र समीर के लिखे बोलों को स्वरबद्ध
किया है अन्नू मलिक ने।

कुछ तुम एम्बेरैसो कुछ हम एम्बेरैसें, कुछ तुम स्माइलो कुछ हम
स्माइलें । आधुनिक युग के बोलिवुडिये हिंगलिश गीत सुन सुन के
दिमाग में नए नए शब्द आ जाते हैं। अंग्रेजी शब्दों का देसीकरण
कैसे किया जाये उसका एक नमूना आपके लिए पेश किया है ।

जोश फिल्म के सारे गीत श्रवणीय हैं। सन २००० में कई मधुर गीत
बने हैं। धीरे धीरे आपको इस वर्ष के बाकी कर्णप्रिय गीत भी सुनवायेंगे।
अभी तो काले-पीले युग के ही हजारों गीत बाकी हैं सुनवाने के लिए।



गीत के बोल:

इतना प्यारा है ये प्यार, प्यारा प्यारा
हुआ है पहली बार, होता है एक बार
फिर ना होगा, ये दुबारा

हाय मेरा दिल, चुरा के ले गया
चुराने वाला, मेरा कातिल
हाय मेरा दिल, चुरा के ले गई,
चुराने वाली, मेरी कातिल

ये दिल तुझ पे आया है, आते आते
दर्द-ए- दिल तो जाते है, जाते जाते
जागे हैं, सोये हैं, हम दोनों खोये हैं
कैसी तन्हाई है, मस्ती सी छाई है
ये मौसम है, प्यार के काबिल

हाय मेरा दिल, चुरा के ले गया
चुराने वाला, मेरा कातिल

अब तो काटे ना कटे, प्यासी रातेइन
कुछ कुछ होता है सुन के, ऐसी बातेइन
बेचैनी सहने दे, पलकों में रहने दे
तेरी बाहों में है, तेरी राहों में है
जान-ए-जाना मेरी मंजिल

हाय मेरा दिल, चुरा के ले गई,
चुराने वाली, मेरी कातिल

हाय मेरा दिल, चुरा के ले गया
चुराने वाला, मेरा कातिल

इतना प्यारा है ये प्यार, प्यारा प्यारा
हुआ है पहली बार, होता है एक बार
फिर ना होगा, ये दुबारा
......................................
Haye mera dil-Josh 2000

Friday, 3 June 2011

जिंदा हैं हम तो-जोश २०००

फिल्म जोश(२०००) के चार गीत आपको सुनवा दिए हैं। फिल्म के संगीत
पर काफी चर्चा हम कर चुके हैं। केवल इस गीत के ऊपर थोड़ी लालटेन
चमकाएंगे। नितिन रैकवार के हिंगलिश गीत को गाया है अभिजीत,
जोली मुखर्जी और हेमा सरदेसाई ने। इसमें से जोली और हेमा ऊंची
पट्टी पर गाने वाले गायक हैं। अभिजीत ने भी कई गीत ऊंची पट्टी
पर गाये हैं मगर वे ऊंची पट्टी वालों की जमात में शामिल नहीं किये
जाते। एक आवाज़ और है इस गीत में-अलका याग्निक की जो दूसरे
अंतरे के समय प्रकट होती हैं।

गोवा की संस्कृति से ओतप्रोत ये गीत पुराने गोवा और आधुनिक गोवा
के बदलावों के बीच सेतु का काम सा करता दिखाई देता है। गीत के
बोलों पर ज्यादा दिमाग ना खपायें, खाली धुन का आनंद लेकर काम
चलाया जा सकता है। रे रे रे री रा रा गाने वाला गायक ऐसी आवाजें
निकाल रहा है जैसे उसको कब्जियत की शिकायत हो । कुल मिला के
गीत आकर्षक है और देखने में बढ़िया लगता है अपने नृत्य की वजह
से। आप अगर आवाज़ बंद करके सुनेंगे इस गीत को तो लगेगा किसी
बहुराष्ट्रीय कंपनी के उत्पाद का विज्ञापन देख रहे हों। आपको विभिन्न देशों
के जीव इस गीत में थिरकते नज़र आयेंगे। मिस्त्र की सुंदरी सी वेशभूषा
में युवती के साथ टावेल लपेटे चश्मा लगाये अपना हिन्दुस्तानी भाई
भी नज़र आएगा इस गीत में। गीत काफी महंगे सेट पर फिल्माया गया
है और इसका फिल्मांकन उत्तम कोटि का है।

गीत में नायक को पुरानी यादों के साये में घिरा हुआ दिखाया जाता है।
उत्सवी माहौल में वो दुखी है और अपने बचपन को याद कर रहा है।




गीत के बोल :

जिंदा है हम तो, तेरे ही लव से,
नहीं तो मर जाता डार्लिंग हम कब से
दिल ना तोड़ो, मुंह ना मोड़ो ,
ओ मारिया ओ मारिया

जिंदा है हम तो, तेरे ही लव से,
नहीं तो मर जाता डार्लिंग हम कब से
दिल ना तोड़ो, मुंह ना मोड़ो ,
ओ मारिया ओ मारिया

ओ रम्भा... ओ सम्भा...
इतना मुस्का नको मारो हमें, ऐसी बातों से डर लगता हमें
तुम प्यार कैसे, बोलो करेगा, डरता है क्यूँ मारिया
आईला साला हमपे मरता है ये, लगता है लव हमको करता है ये
यूँ न डरेगा, हम तो कहेगा, तुम सा नहीं मारिया

जिंदा है हम तो, तेरे ही लव से,
नहीं तो मर जाता डार्लिंग हम कब से
दिल ना तोड़ो, मुंह ना मोड़ो ,
ओ मारिया ओ मारिया

रु रु रु रु रु रु रु रु रु रु रु रु रु रु रु रु रु रु
ओ साहिबा तुम भुलाना नहीं, दिल में आ के दूर जाना नहीं
दिल जो लिया है, दिल भी दिया है, बेवफा हम नहीं
ओ दिल जो तोड़ेगा हम कुछ कर जायेगा, लगता है हम तो मर जायेगा
तुमसे मोहब्बत, हमको है कितना, कैसे कहें मारिया
ओ रम्भा... ओ सम्भा.... रु रु....

रु रु रु रु रु रु रु रु रु रु रु रु रु रु रु रु रु रु

जिंदा है हम तो, तेरे ही लव से,
नहीं तो मर जाता डार्लिंग हम कब से
दिल ना तोड़ो, मुंह ना मोड़ो ,
ओ मारिया ओ मारिया
..............................
Zinda hain hum to-Josh 2000

Wednesday, 1 December 2010

हम तो दिल से हारे-जोश २०००

दौर चाहे जो भी हो, अधिकतर गीतों में दिल(या कुछ और)
लगाने की बात ही सुनाई देती है। इस मामले में हॉलीवुड
और बॉलीवुड जुदा हैं। यहाँ हर चीज़ का मतलब दिल होता
है। कभी दिल जीते तो कभी दिल हारे। दिल ने शायद सारे
काम कर लिए हैं हिंदी गीतों में सिवाए खाना खाने के,
पानी पीने के और सुलभ कोम्प्लेक्स को इस्तेमाल करने के ।
दिल ने कई मुकाम भी तय किये, वो गन्ने के खेत से
लेकर सरसों के खेत तक घूम आया।

तो सुनिए एक गीत फिल्म जोश से, ये गीत गाया है अलका
याग्निक और उदित नारायण ने। फिल्माया गया है इसको
चंद्रचूड सिंह और ऐश्वर्या राय पर। गीत लिखा है समीर ने
और धुन बनाई है अन्नू मलिक ने। इस गीत में मँडोलिन
का अच्छा प्रयोग किया गया है।

चंद्रचूड सिंह सबसे पहले ऐ बी सी एल (अमिताभ बच्चन की एक
कंपनी जो आजकल बंद है) की खोज थे और उसकी पहली फिल्म-
तेरे मेरे सपने में दिखाई दिए। गुलज़ार की फिल्म माचिस और
एक अन्य मसाला फिल्म -'सिलसिला है प्यार का' में दिखने के
बाद वो कहाँ हैं और क्या कर रहे हैं इसकी चिंता शायद फ़िल्मी
मसाला अख़बारों और रिसालों को भी नहीं है।



गीत के बोल:

तेरी याद में पागल पल पल रोता है
बिन तेरे ना जगे यह ना सोता है
अक्सर तन्हाई में तुझे पुकारे,
ना जोर दिल पे चले

हारे हारे हारे,हम तो दिल से हारे
हारे हारे हारे,हम तो दिल से हारे
तेरी याद में पागल पल पल रोता है
बिन तेरे ना जगे यह ना सोता है
अक्सर तन्हाई में तुझे पुकारे,
ना जोर दिल पे चले
हारे हारे हारे,हम तो दिल से हारे
हारे हारे हारे,हम तो दिल से हारे

अब जाने हम, ये प्यार क्या है,
दर्द-ए-जिगर मुश्किल बड़ा है,
सुनता नहीं कहना कोई भी
दिल पे खबर, जिद पे अड़ा है
समझाऊँ कैसे उसे जान-ए-जान

हारे हारे हारे,हम तो दिल से हारे
हारे हारे हारे,हम तो दिल से हारे

हर आइना टूटा लगे है,
सच भी हमें झूठा लगे है
जाने कहाँ हम आ गए हैं,
सारा जहाँ रूठा लगे है
क्या दर्द दिल ने दिया क्या कहीं

हारे हारे हारे,हम तो दिल से हारे
हारे हारे हारे,हम तो दिल से हारे

तेरी याद में पागल पल पल रोता है
बिन तेरे ना जगे यह ना सोता है
अक्सर तन्हाई में तुझे पुकारे,
ना जोर दिल पे चले

हारे हारे हारे,हम तो दिल से हारे
हारे हारे हारे,हम तो दिल से हारे
हारे हारे हारे,हम तो दिल से हारे

Tuesday, 23 November 2010

मेरे ख्यालों की मलिका-जोश २०००

ये कुछ कुछ युवाओं के सपने जैसा है । एक आम युवा के अन्दर कैसी
भावनाएं उमड़ती हैं उसे दर्शाने का बेहतरीन प्रयास किया गया है इस
गीत में। चंद्रचूड सिंह ने अभिनय भी ठीक किया है इस गीत में। अभिजीत
की आवाज़ में ये मधुर गीत फिल्म जोश से है। इसे समीर ने लिखा है और
अन्नू मलिक ने संगीतबद्ध किया है।

कहते हैं प्यार अँधा होता है, वाकई, आपके ऊपर कोई झूठे बेर की गुठली
थूक दे तो वो भी फूल के माफिक लगती है। इस गीत का फिल्मांकन बढ़िया
है और यदा कदा मैं इसको देख लिया करता हूँ।




गीत के बोल:

मेरे ख्यालों की मलिका,
मेरे ख्यालों की मलिका
चारों तरफ तेरी छैय्याँ रे,
थाम ले आ के बैय्याँ
चारों तरफ तेरी छैय्याँ रे, छैय्याँ

मेरे ख्यालों की मलिका, मेरे ख्यालों की मलिका
चारों तरफ तेरी छैय्याँ रे, थाम ले आ के बैय्याँ
चारों तरफ तेरी छैय्याँ रे, छैय्याँ

आये फूलों के रस में नहा के,
लाई भीनी सी ख़ुशबू चुरा के
आये फूलों के रस में नहा के,
लाई भीनी सी ख़ुशबू चुरा के
तेरी आँखों में है हल्का सा नशा,
तेरा रूप मेरी नजरूं में बसा

मेरे ख्यालों की मलिका,
मेरे ख्यालों की मलिका
चारों तरफ तेरी छैय्याँ रे,
थाम ले आ के बैय्याँ
चारों तरफ तेरी छैय्याँ रे, छैय्याँ


जादू छाया है तेरा जादू,
काबू, दिल पे नहीं है काबू
जादू छाया है तेरा जादू,
काबू, दिल पे नहीं है काबू
सपनों की परी इतना तो बता,
रहती है कहाँ, तेरा नाम है क्या

मेरे ख्यालों की मलिका
चारों तरफ तेरी छैय्याँ रे,
थाम ले आ के बैय्याँ
चारों तरफ तेरी छैय्याँ रे, छैय्याँ

मेरे ख्यालों की मलिका
चारों तरफ तेरी छैय्याँ रे,
थाम ले आ के बैय्याँ
चारों तरफ तेरी छैय्याँ रे, छैय्याँ
.................................
Mere khayalon ki malika-Josh 2000

Saturday, 20 November 2010

अपुन बोला-जोश २०००

बॉलीवुड के नायक नायिकाओं को गाने का शौक
अपने बुजुर्गों से लगा है। प्रथम पीढ़ी के अभिनेता
गायन भी किया करते थे। जब तक पार्श्व गायन
अस्तित्व में नहीं आया था नायक नायिकाओं को
गीत खुद ही गाने पढ़ते। पार्श्व गायन आने के बाद भी
कुछ नायक नायिकाओं ने गीत गाये उनमे नायक
राज कपूर, दिलीप कुमार, अभिनेत्री नूतन प्रमुख हैं।
नूतन ने तो स्नेहल भाटकर की एक फिल्म के लिए
४ गीत गाये हैं। नए दौर में आपने आमिर खान का
"क्या बोलती तू" सुना। परंपरा को जारी रखते हुए
शाहरुख़ ने भी फिल्म जोश के लिए एक गीत गा लिया।
पेश है वही गीत जिसमे उनका साथ दिया है गायिका
हेमा सरदेसाई ने। नितिन रैकवार के लिखे बोलों को
धुन पहनाई है अन्नू मालिक ने।



गीत के बोल:

अपुन बोला तू मेरी लैला
वो बोली फेंकता है साला
अपुन जब ही सच्ची बोलता
ऐ उसको झूठ काई को लगता है
ये उसका स्टाइल होइंगा
होठों पे ना दिल में हाँ होइंगा
ये उसका स्टाइल होइंगा
होठों पे ना दिल में हाँ होइंगा
आज नहीं तो कल बोलेगी
ऐ तू टेंशन काई को लेता रे

अपुन बोला तू मेरी लैला
वो बोली फेंकता है साला
अपुन जब ही सच्ची बोलता
ऐ उसको झूठ काई को लगता है

एक काम कर उस को बुला,
होटल में खाना खिला
समुन्दर किनारे लेजा के रे, बोल
बोल दे खुल्लम खुल्ला
अरे मैंने उसे बुलाया,
कोकम करी खिलाया
फिर देख के मौका,मारा चौका
दिल की बात बताया रे

ऐ क्या बताया रे?

अपुन बोला तू मेरी लैला
वो बोली फेंकता है साला
अपुन जब ही सच्ची बोलता
ऐ उसको झूठ काई को लगता है

ये उसका स्टाइल होइंगा
होठों पे ना दिल में हाँ होइंगा
ये उसका स्टाइल होइंगा
होठों पे ना दिल में हाँ होइंगा
आज नहीं तो कल बोलेगी
ऐ तू टेंशन काई को लेता रे

अपुन बोला तू मेरी लैला
वो बोली फेंकता है साला
अपुन जब ही सच्ची बोलता
ऐ उसको झूठ काई को लगता है

सौ लफड़े देखे मैंने,
तेरा लफड़ा हट के है
सब कुछ क्लेअर होके भी,
तू किस में अटके है

अपुन बोला तू मेरी लै...

घर से भगा के ले जा,
समझेगी तेरी बात तो
अरे, घर से भगा के ले गया था,
उस को आधी रात को

ऐ सैटिंग हुई क्या?

अपुन बोला तू मेरी लैला
वो बोली फेंकता है साला
अपुन जब ही सच्ची बोलता
ऐ उसको झूठ काई को लगता है

ये उसका स्टाइल होइंगा
होठों पे ना दिल में हाँ होइंगा
ये उसका स्टाइल होइंगा
होठों पे ना दिल में हाँ होइंगा
आज नहीं तो कल बोलेगी
ऐ तू टेंशन काई को लेता रे

अपुन बोला तू मेरी लैला
वो बोली फेंकता है साला
अपुन जब ही सच्ची बोलता
ऐ उसको झूठ काई को लगता है
 
 
www.lyrics2nd.blogspot.com