Social Icons

Showing posts with label Amita. Show all posts
Showing posts with label Amita. Show all posts

Sunday, 17 July 2011

बहारों थाम लो अब दिल-नमस्ते जी १९६५

जी एस कोहली एक गुणी संगीतकार थे. वे ओ पी नय्यर के सहायक
भी रहे. उनके संगीत में कहीं कहीं ओ पी नय्यर के संगीत की छाप
सुनाई पढ़ती. इस गीत में मगर आप पाएंगे कि शैली कल्याणजी आनंदजी
की शैली के नज़दीक है. घंटियों की टुनटुनाहट के साथ गीत शुरू होता है.

बतौर स्वतंत्र संगीत निर्देशक उन्होंने कई फिल्मों में संगीत दिया. नमस्ते जी
फिल्म भी एक है जिनमें उनके संगीतबद्ध गीत हैं. महमूद और अमिता पर
फिल्माए गए इस युगल गीत को लिखा अनजान ने, गाया है मुकेश और
लता मंगेशकर ने.

नायिका अमिता कुछ अच्छी 'ऐ' ग्रेड फ़िल्में करने के बाद 'बी' ग्रेड फिल्मों
में दिखाई देने लगीं और धीमे धीमे फ़िल्मी दुनिया से गायब सी हो गयीं.

फिल्म नमस्ते जी को भी बी या सी ग्रेड फिल्मों में गिना जाता है. फिल्म का
ये सबसे लोकप्रिय गीत है जो यहाँ प्रस्तुत है.





गीत के बोल:


बहारों थाम लो अब दिल मेरा महबूब आता है
हो शरारत कर न नाज़ुक दिल शरम से डूब जाता है

बहारों थाम लो अब दिल

क़हर अंदाज़ हैं तेरे, क़यामत हैं तेरी बातें
हो ओ ओ ओ
हो मेरी तो जान ले लेंगी ये बातें ये मुलाक़ातें
मुलाक़ातें
सनम शरमाए जब ऐसे मज़ा कुछ और आता है
हो शरारत कर न नाज़ुक दिल शरम से डूब जाता है

बहारों थाम लो अब दिल

लबों पर ये हँसी क़ातिल ग़ज़ब जादू निगाहों में
हो ओ ओ ओ
हो क़सम तुझको मोहब्बत की मचल न ऐसे राहों में
ऐसे राहों में
मचल जाता है दिल जब रू-ब-रू दिलदार आता है
हो शरारत कर न नाज़ुक दिल शरम से डूब जाता है

बहारों थाम लो अब दिल
..............................................
Baharon tham lo ab dil-Namaste ji 1965

Saturday, 16 July 2011

भीगा भीगा प्यार का समा-सावन १९५९

मधुर युगल गीतों की कड़ी में अगला पेश है फिल्म सावन से।
गीत फिल्माया गया है भारत भूषन और अमिता पर. आवाजें
हैं शमशाद बेगम और मोहम्मद रफ़ी की. घोड़ा गाडी या तांगा गीत
है ये, इसमें तांगे में नायक नायिका हिलते बिना हिले डुले गीत
गा रहे हैं. नायक अति गदगद है मानो उसे तांगा रेस में स्वर्ण पदक
मिल गया हो और वो अपनी खुशी अपनी प्रेमिका के साथ बांटना
चाहता हो. गीत में शमशाद बेगम की आवाज़ को आप ऊंची पट्टी
पर पहुँचते पाएंगे.

तांगे में कलाकारों को आप बिलकुल भी हिलता डुलता नहीं पाएंगे
क्यूंकि तांगा आधुनिकतम रबर सस्पेंशन सिस्टम युक्त है जो कि सबसे
महंगी कारों में पाया जाता है.

अपने समय का एक हिट गीत कहलाता है यह और सदाबाहर गीत
इसे हम लोग कहते हैं. प्रेम धवन के लिखे बोल हैं और हंसराज बहल
का संगीत है.




गीत के बोल:

आ हा हा हा हा हा हा हा हा हा
हूँ हूँ हूँ हूँ हूँ हूँ हूँ हूँ हूँ हूँ
हो हो हो हो हो हो हो हो हो हो
हूँ हूँ हूँ हूँ हूँ हूँ हूँ हूँ हूँ हूँ
आ आ आ आ आ

भीगा-भीगा प्यार का समाँ
बता दे तुझे जाना है कहाँ
बलिये, बता दे तुझे जाना है कहाँ

चलूँगी तू ले चले जहाँ
कि तेरे बिना जाना है कहाँ
बलिया ओए तेरे बिना जाना है कहाँ

ओ, भीगा-भीगा प्यार का समाँ
बता दे तुझे जाना है कहाँ
बलिये, बता दे तुझे जाना है कहाँ

सोच समझ ले बड़ी मुश्किल है
प्यार की राहों में
सोच समझ ले बड़ी मुश्किल है
प्यार की राहों में
मुझे डर कैसा मेरी दुनिया है
पिया तेरी बाँहों में
मुझे डर कैसा मेरी दुनिया है
पिया तेरी बाँहों में
तुम संग जोड़ी प्रीत की डोरी
मैं तो हुई तेरी सजना
कि तेरे बिना जाना है कहाँ
बलिया ओए तेरे बिना जाना है कहाँ

मुड़ के न देखें कभी दिल वाले
छोड़ी हुई मंज़िल को
मुड़ के न देखें कभी दिल वाले
छोड़ी हुई मंज़िल को
चल ही दिए तो रुकना कैसा
अब जो हो सो हो
चल ही दिए तो रुकना कैसा
अब जो हो सो हो
तू है मेरी काया मैं हूँ तेरी छाया
जहाँ तू है मैं भी हूँ वहाँ
कि तेरे बिना जाना है कहाँ
बलिया ओए तेरे बिना जाना है कहाँ

भीगा-भीगा प्यार का समाँ
बता दे तुझे जाना है कहाँ
बलिये, बता दे तुझे जाना है कहाँ

चलूँगी तू ले चले जहाँ
कि तेरे बिना जाना है कहाँ
बलिया ओए तेरे बिना जाना है कहाँ

बलिये ला ला ला ला ला ला ला ला
बलिया डा रा डंडार डंडार डंडार डंडार डा

आ हा हा हा हा हा हा हा हा हा
आ हा हा हा हा हा हा हा हा हा
हो हो हो हो हो हो हो हो हो हो
हूँ हूँ हूँ हूँ हूँ हूँ हूँ हूँ हूँ हूँ
....................................
Bheega bheega pyar ka sama-Sawan 1959
 
 
www.lyrics2nd.blogspot.com