Social Icons

Showing posts with label Sadhana Sargam. Show all posts
Showing posts with label Sadhana Sargam. Show all posts

Friday, 28 October 2011

प्यार के कागज़ पे-जिगर १९९२

आपको फिल्म जिगर से एक उदास गीत सुनवाया था पहले-पंकज उधास की
आवाज़
वाला। आइये इस फिल्म से एक सुपर हिट गीत सुना जाये। जिस
गीत में ख़त-कोरियर इत्यादि का जिक्र हो वे बेहद बजा करते हैं। इसका फंडा
मुझे समझ नहीं आया आज तक। गीत फिल्माया गया है करिश्मा कपूर और
अजय देवगन पर। अभिजीत और साधना सरगम के गाये इस गीत को लिखा
है समीर ने और इसकी धुन के जिम्मेदार हैं आनंद-मिलिंद। राशन के हिसाब
वाले अंदाज़ में नायिका ख़त लिख रही है। लिखने की गति ही ऐसी है उसकी !
कलम मुंह में डालने से सबको ये सीख लेना चाहिए कि वो चूसने के काम ही
आती है। उसको चूसने से बंद दिमाग के दरवाजे खुल जाते हैं।





गीत के बोल:

प्यार के कागज़ पे दिल की कलम से
प्यार के कागज़ पे दिल की कलम से
पहली बार सलाम लिखा
पहली बार सलाम लिखा
मैंने ख़त महबूब के नाम लिखा
मैंने ख़त महबूब के नाम लिखा
मैंने ख़त महबूब के नाम लिखा

प्यार के कागज़ पे दिल की कलम से
प्यार के कागज़ पे दिल की कलम से
पहली बार सलाम लिखा
पहली बार सलाम लिखा
मैंने ख़त महबूब के नाम लिखा
मैंने ख़त महबूब के नाम लिखा
मैंने ख़त महबूब के नाम लिखा

यादों में दिन काटती थी
और ना गुजरती थी रातें
यादों में दिन काटती थी
और ना गुजरती थी रातें
कैसे भाला मैं बताऊँ
तुझको जुदाई की बातें
रंग लायी बेकरारी ऐसी
छायी थी खुमारी
मैंने सुबह को शाम लिखा
मैंने सुबह को शाम लिखा
मैंने ख़त महबूब के नाम लिखा
मैंने ख़त महबूब के नाम लिखा

तेरे गुलाबी लबों से
शबनम के दाने चुराऊँ
तेरे गुलाबी लबों से
शबनम के दाने चुराऊँ
जो बात ख़त में लिखी ना
आ जा तुझे मैं बताऊँ
यूँ ही आहें भरते भरते
तौबा मैंने डरते डरते
उल्फत का पयाम लिखा
उल्फत का पयाम लिखा
मैंने ख़त महबूब के नाम लिखा
मैंने ख़त महबूब के नाम लिखा

अच्छा नहीं यूँ तडपाना ऐसे मिटेगी ना दूरी
अच्छा नहीं यूँ तडपाना ऐसे मिटेगी ना दूरी
शेहनाई जिस दिन बजेगी हर आरजू होगी पूरी
प्यास अपनी कब बुझेगी जाने डोली कब सजेगी
रब ने क्या अंजाम लिखा
रब ने क्या अंजाम लिखा
मैंने ख़त महबूब के नाम लिखा
मैंने ख़त महबूब के नाम लिखा
प्यार के कागज़ पे दिल की कलम से
प्यार के कागज़ पे दिल की कलम से
पहली बार सलाम लिखा
पहली बार सलाम लिखा
मैंने ख़त महबूब के नाम लिखा
मैंने ख़त महबूब के नाम लिखा
मैंने ख़त महबूब के नाम लिखा
मैंने ख़त महबूब के नाम लिखा
.................................................
Pyar ke kagaz pe-Jigar 1992

Wednesday, 20 July 2011

दिल जंगली कबूतर -कहर १९९७

आपने एक गीत अवश्य ही सुनना चाहा होगा-दिल जंगली कबूतर। आखिर
दिल है क्या ? कोई उसको शीशा बताता है, कोई खाली कमरा, कोई मकान,
कोई खाने पीने की चीज़। मुझे ऐसे गीत की तलाश है जिसमें दिल को
आम का अचार बताया गया हो। सन १९९७ में आये इस गीत के बहुत
से दीवाने देखे मैं। उस समय छोटे छोटे बच्चे इस गीत पर डांस करते
दिखाई देते। ये अपने समय का एक ज़बरदस्त हिट गीत है

लिखें वाले की कल्पना हो सकती है तो भाई पढ़ने सुनने वाले की भी हो
सकती है। दिल माचिस की डिब्बी, दिल गोभी का फूल, दिल हवाई जहाज़
का टायर इत्यादि......

गीत लिखा है आनंद बक्षी ने और धुन बनायीं है आनंद मिलिंद ने. गीत में
उदित नारायण और साधना सरगम की आवाजें हैं. अरमान कोहली और
रम्भा के साथ ढेर सारे कलाकार नाच रहे हैं . ऐसा लगता है जैसे किसी
छोटे गाँव के निवासी सभी इकट्ठे हो गये हैं अपने काम छोड़ कर
नाचने के लिए।




गीत के बोल:

ओये होए ओये होए ओये होए
ओये होए
दिल जंगली कबूतर
ओये होए होए
चुपके से उड़ कर
ओये होए होए
जाने जा बैठे
ओये होए होए
किस छत के ऊपर
ओये होए होए

इसलिए ये पहला काम किया
मैंने दिल जानम के नाम किया

दिल जंगली कबूतर
ओये होए होए
चुपके से उड़ कर
ओये होए होए
जाने जा बैठे
ओये होए होए
किस छत के ऊपर
ओये होए होए

इसलिए ये पहला काम किया
मैंने दिल जानम के नाम किया

हो, दिल जंगली कबूतर
ओये होए होए
हो, दिल जंगली कबूतर
ओये होए होए

यूं आए जवानी यूं जाए जवानी
जैसे बह जाए दरिया का पानी
यूं आए जवानी यूं जाए जवानी
जैसे बह जाए दरिया का पानी
इससे पहले कि मर जाएं
आ यार मेरे कुछ कर जाएं

दिल जंगली कबूतर
ओये होए होए
हो, दिल जंगली कबूतर
ओये होए होए

सौदागर आए जादूगर आए
दुनिया में कितने बाजीगर आये
सौदागर आए जादूगर आए
दुनिया में कितने बाजीगर आये
सब ठीक था लेकिन जब आशिक़ आए
दुनिया में मची हाय हाय

दिल जंगली कबूतर
ओये होए होए
हो, दिल जंगली कबूतर
ओये होए होए

तू कैसा पागल आवारा बादल
तू बन जा मेरे नैनों का काजल
तू कैसा पागल आवारा बादल
तू बन जा मेरे नैनों का काजल
ये दावत मुझे कबूल नहीं
तेरे गजरे का मैं फूल नहीं

दिल जंगली कबूतर
ओये होए होए
हो, दिल जंगली कबूतर
ओये होए होए

इस गली की कुड़ियां जादू की पुड़ियां
चलती हैं दिल पे ये बन के छुरियां
इस गली की कुड़ियां जादू की पुड़ियां
चलती हैं दिल पे ये बन के छुरियां
क्या करें ये जितने मुंडे हैं
सब तेरे जैसे गुंडे हैं

दिल जंगली कबूतर
ओये होए होए
चुपके से उड़ कर
ओये होए होए
जाने जा बैठे
ओये होए होए
किस छत के ऊपर
ओये होए होए

इसलिए ये पहला काम किया
मैंने दिल जानम के नाम किया

दिल जंगली कबूतर
ओये होए होए
हो, दिल जंगली कबूतर
ओये होए होए
................................
Dil jungli kabootar-Qahar 1997

Sunday, 17 July 2011

मेरे सनम........मोहब्बत बढती जायेगी-दीदार १९९२

अगर सब चीज़ें एक सरीखी हों तो मेरा भी पोस्ट लिखने का समय बचे.
आपको एक गीत सुनवाते हैं जो पिछले गीत से मिलता जुलता सा है.
वर्ष भी वही है-१९९२ लेकिन फिल्म का नाम है दीदार. नायिका वही हैं
करिश्मा कपूर लेकिन नायक बदल गए हैं-अब हैं अक्षय कुमार. गायक
भी बदल गए हैं-इस गीत में हैं उदित नारायण. गायिका वही हैं -
साधना सरगम. बाकी के विवरण में कोई तबदीली नहीं है. इस गीत के
गीतकार संगीतकार वही हैं फिल्म जिगर के गीत वाले.

ऐसे गीतों से हमें संगीतकार को पहचानने में बहुत मदद मिलती है.
गीत में नायक के बाल ज्यादा घने लग रहे हैं नायिका के बालों से.
आंवला केश तेल बनाने वालों की नज़र शायद नहीं पड़ी होगी उस समय
के अक्षय कुमार पर अन्यथा अक्षय को साइड इनकम का एक जरिया और
मिल जाता.



गीत के बोल:

मेरे सनम यूँ ही अगर मिलते रहेंगे हम
मेरे सनम यूँ ही अगर मिलते रहेंगे हम
दिन-ब-दिन, दिन-ब-दिन
दिन-ब-दिन मोहब्बत बढती जायेगी
दिन-ब-दिन मोहब्बत बढती जायेगी

मोहब्बत बढती जायेगी
ये चाहत रंग लाएगी
दिन-ब-दिन मोहब्बत बढती जायेगी
दिन-ब-दिन मोहब्बत बढती जायेगी

मेरे सनम यूँ ही अगर मिलते रहेंगे हम
दिन-ब-दिन मोहब्बत बढती जायेगी
दिन-ब-दिन मोहब्बत बढती जायेगी
दिन-ब-दिन मोहब्बत बढती जायेगी
दिन-ब-दिन मोहब्बत बढती जायेगी

हम निभाएंगे प्यार की रस्में
हम न भूलेंगे प्यार की कसमें
हम निभाएंगे प्यार की रस्में
हम न भूलेंगे प्यार की कसमें
हम न भूलेंगे प्यार की कसमें
डोर धडकनों की अब न टूट पायेगी

दिन-ब-दिन मोहब्बत बढती जायेगी
दिन-ब-दिन मोहब्बत बढती जायेगी
दिन-ब-दिन मोहब्बत बढती जायेगी
दिन-ब-दिन मोहब्बत बढती जायेगी

इश्क किया है इश्क करेंगे
साथ जियेंगे साथ मरेंगे
इश्क किया है इश्क करेंगे
साथ जियेंगे साथ मरेंगे
साथ जियेंगे साथ मरेंगे
मेरी बाहों में सदा तू मुस्कुराएगी

दिन-ब-दिन मोहब्बत बढती जायेगी
दिन-ब-दिन मोहब्बत बढती जायेगी
मोहब्बत बढती जायेगी
ये चाहत रंग लाएगी
दिन-ब-दिन मोहब्बत बढती जायेगी
दिन-ब-दिन मोहब्बत बढती जायेगी
..................................
Mere sanam...din-ba-din mohabbat-Deedar 1992

लोग बरसों जुदा हो के जीते हैं-जिगर १९९२

एक गीत आपको सुनवाते हैं जिसको कोई सुबह से ढूंढ रहा है नेट पर.
ये है पंकज उधास और साधना सरगम की आवाज़ में फिल्म जिगर से.
अजय देवगन और करिश्मा कपूर अभिनीत इस फिल्म ने अच्छा व्यवसाय
किया था. किसी ने मुझसे दो दिन पहले पूछा था आपके ब्लॉग पर सन
१९९२ के बहुत से गीत हैं, क्या वजह है ? मैंने भी उनके पूछने के बाद
ही आंकड़ा देखा. उनका उत्तर मैं यहाँ दे रहा हूँ -ये महज संयोग हो सकता
है. वैसे आंकड़ों के मुताबिक ज्यादा गीत सन १९९३ से हैं.

फिल्म जिगर के इस गीत को लिखा है समीर ने और धुन के जिम्मेदार हैं
आनंद मिलिंद.

गीत के पहले ही फ्रेम से "फेविकोल का मजबूत जोड़ है नहीं टूटेगा" वाले
अंदाज़ में नायक नायिका चिपके हुए हैं.



गीत के बोल:

लोग बरसों जुदा हो के जीते हैं
लोग बरसों जुदा हो के जीते हैं
मगर अपना तो ये हाल है
ये हाल है ये हाल है के
एक पल, एक दिन जी सकेंगे न हम
एक दूजे के बिन
एक दिन जी सकेंगे न हम
एक दूजे के बिन

लोग बरसों जुदा हो के जीते हैं
लोग बरसों जुदा हो के जीते हैं
मगर अपना तो ये हाल है
ये हाल है ये हाल है के
एक पल, एक दिन जी सकेंगे न हम
एक दूजे के बिन
एक दिन जी सकेंगे न हम
एक दूजे के बिन

हम दीवाने हैं इश्क करते हैं
बेकरारी में जीते मरते हैं
हम दीवाने हैं इश्क करते हैं
बेकरारी में जीते मरते हैं
क्या हसीं दिलनशीं अब ये आलम लगे
प्यार के वास्ते ये जिन्दी कम लगे
प्यार के वास्ते ये जिन्दी कम लगे
अश्क दर्द-इ-जुदाई का पीते हैं

लोग बरसों जुदा हो के जीते हैं
लोग बरसों जुदा हो के जीते हैं
मगर अपना तो ये हाल है
ये हाल है ये हाल है के
एक पल, एक दिन जी सकेंगे न हम
एक दूजे के बिन
एक दिन जी सकेंगे न हम
एक दूजे के बिन

इस से ज़माने को हम भुलायेंगे
दिल के दरिया में डूब जायेंगे
इस से ज़माने को हम भुलायेंगे
दिल के दरिया में डूब जायेंगे
हम मिले गुल खिले आशियाना बना
दोस्ती का नायक एक फ़साना बना
दोस्ती का नायक एक फ़साना बना
ज़ख़्मी दिल को ज़फाओं से सीते हैं

लोग बरसों जुदा हो के जीते हैं
लोग बरसों जुदा हो के जीते हैं
मगर अपना तो ये हाल है
ये हाल है ये हाल है के
एक पल, एक दिन जी सकेंगे न हम
एक दूजे के बिन
एक दिन जी सकेंगे न हम
एक दूजे के बिन
........................................
Log barson juda ho ke jeete hain-Jigar 1992

Thursday, 14 July 2011

सुनो तो मेरी आशा-संतान १९९३

आपको फिल्म संतान का एक गीत जुबां जुबां पे होगी सुनवाया था. अब
सुनिए उसी फिल्म से एक और युगल गीत. पिछले गीत के गायक थे
कुमार सानू और इस गीत के गायक हैं अभिजीत. पार्टी में गीत गा कर
हीरो हीरोइन को फुसला रहा है. दीपक तिजोरी और नीलम मुख्य कलाकार
हैं इस गीत में. गीत समीर ने लिखा है और धुन बनाई है आनंद मिलिंद ने.
गीत में गायिका भी दूसरी है और इनका नाम है-साधना सरगम .

गीत में द्रश्यावली बहुत सुन्दर है और विडियो बहुत स्पष्ट है इस गीत का.
फिल्म उत्तर भारतीय है मगर इस गीत में नृत्य दक्षिण भारत की फिल्मों
वाले अंदाज़ में हो रहा है. फिल्म के दर्शक मुफ्त में दुनिया की सैर ऐसे ही
गीतों के माध्यम से करते हैं.





गीत के बोल:

आशा
सुनो तो मेरी आशा
कहे क्या दिल प्यासा
सुनो तो मेरी आशा
कहे क्या दिल प्यासा
बताऊँ क्या समझ लो
निगाहों वाली भाषा

सुनो तो मेरी आशा
कहे क्या दिल प्यासा
बताऊँ क्या समझ लो
निगाहों वाली भाषा

सुनो तो मेरी आशा
कहे क्या दिल प्यासा

ऑंखें तेरी मेरी जान जादू भरी
तू तो लगे है मुझे कोई परी
हो, ऑंखें तेरी मेरी जान जादू भरी
तू तो लगे है मुझे कोई परी

बातें तेरी जानेमन अच्छी लगे
तेरी कसम ये मुझे सच्ची लगे
यूँ रहो न गम आओ पास तुम
चोरी से काजल चुरा लूं
मेरे हमनशीं आरजू है यही
तुमको आँचल मैं बना लूं
अब तो कहीं चैन नहीं ज़रा सा

सुनो तो मेरी आशा
कहे क्या दिल प्यासा
बताऊँ क्या समझ लो
निगाहों वाली भाषा

सुनो तो मेरी आशा
कहे क्या दिल प्यासा

तौबा मेरी क्या करून छेड़े हवा
ऐसे में न हो कहीं कोई खता
हो, तौबा मेरी क्या करून छेड़े हवा
ऐसे में न हो कहीं कोई खता
देखी नहीं मैंने तो ऐसी अदा
छाने लगा बिन पिए कोई नशा
हमको सठिया ऐसे हाल में देखे कहीं न ज़माना
बेकरार दिल मानता नहीं छोडो करो न बहाना
आओ यहाँ दे दूं तुम्हें दिलासा

सुनो तो मेरी आशा
कहे क्या दिल प्यासा
बताऊँ क्या समझ लो
निगाहों वाली भाषा

सुनो तो मेरी आशा
कहे क्या दिल प्यासा

.......................................
Suno to meri Asha-Santaan 1993

Monday, 30 May 2011

नज़र ने नज़र से क्या कहा-सल्तनत १९८६

जूही चावला के गीत के लिए एक फ़रमाइश आई। बहुत दिन हुए उनको
परदे पर देखे। आइये उनकी पदार्पण फिल्म से एक गीत सुना जाये।
जूही चावला कि गिनती भी प्रतिभाशाली और संजीदा कलाकारों में
होती है। गीत में आपको दिखलाई देंगे जूही के साथ एक और नवोदित
कलाकार करण कपूर। शशि कपूर के पुत्र करण इस फिल्म के
पहले तक बॉम्बे डाईंग के बुश्शर्ट के विज्ञापन में दिखा करते थे।
माँ के रंग वाले लेकिन पिता के जैसे नैन-नक्श वाले करण की किस्मत
शायद पिता की तरह बुलंद नहीं रही और वे ज्यादा फिल्मों में आगे दिखाई
नहीं दिए। सल्तनत एक बहुसितारा फिल्म है जो फ्लॉप हो गई थी।

प्रस्तिउट गीत गा रह हैं सुरेश वाडकर और साधना सरगम। हसन
कमाल के लिखे बोलोंबोल की धुन तैयार की है कल्याणजी आनंदजी ने।




गीत के बोल:

नज़र ने नज़र से क्या कहा
मेरी जान मेरी जान ये बता
हो, नज़र ने नज़र से क्या कहा
मेरी जान मेरी जान ये बता
हो ओ ओ, कहूं क्या नज़र ने क्या कहा
आती है मुझको हया

जो है मेरे दिल में
वही तेरे दिल
एक बार कह दे तू
हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ
ना ना

नज़र ने नज़र से क्या कहा
आती है मुझको हया

हो ओ ओ, जागे हैं अरमान जान ले जाने जान
अजी जानूं ना
हो जागे हैं अरमान जान ले जाने जान
जानूं ना
कर ले एक एहसान मान ले जाने जान
मानूं ना
पहले वफ़ा का इकरार कर ले
हाज़िर है फिर मेरी जान
हाँ हाँ हाँ हाँ

नज़र ने नज़र से क्या कहा
मेरी जान मेरी जान ये बता
हो ओ ओ, कहूं क्या नज़र ने क्या कहा
आती है मुझको हया

ला ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला ला

वादा कर ये हाथ आज से छूटे ना
ना छूटेगा
हो, वादा कर ये हाथ आज से छूटे ना
ना छूटेगा
साथ रहे दिन रात साथ ये छूटे ना
ना छूटेगा
उल्फत में तेरी चाहत में तेरी
ठुकरा दूं सारा जहाँ
हाँ हाँ हाँ हाँ
हाँ हाँ हाँ


नज़र ने नज़र से क्या कहा
मेरी जान मेरी जान ये बता
हो ओ ओ, कहूं क्या नज़र ने क्या कहा
आती है मुझको हया

जो है मेरे दिल में
वही तेरे दिल
एक बार कह दे तू
हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ
हाँ हाँ हाँ

ला ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला ला
ho, ला ला ला ला ला ला
.....................................
Nazar ne nazar se kya kaha-Sultanat 1986

Friday, 14 January 2011

महबूब सनम तुझे मेरी कसम -किस्मत १९९४

फिल्म खिलौना के पिछले गीत से एक गीत और याद आ गया जी
ऑटो- मैटी- कली जी । फिल्मों के गीतों में भाई-भाई और भाई-बहन
का रिश्ता जो है। भाई बहन के रिश्ते पर रेमो फर्नान्डीज़ ने एक गीत
भी तो गाया है- ओ मेरी मुन्नी नन्ने मुन्ने 'बाई-बे ' ।

अब जो गीत याद आया है वो भी सुन लीजिये। उदित नारायण और
साधना सरगम की आवाज़ में जिसे फिल्माया गया है गोविंदा और
ममता कूल-करणी पर। वैसे लोग उनकी अदाओं को देख कर कूल के
बजाये उसका विलोम हो जाते थे। इस गीत में भी आपको फायर ब्रिगेड
वाली फ़िल्मी बरसात देखने को मिलेगी। कौन कहता है कि सलमान खान
या धर्मेन्द्र ने ही अपनी कमीज़ परदे पर उतारी है। इस गीत को देख लीजिये
इसमें ये काम अहिस्ता से हो रहा है और मीडिया खामखा सलमान के पीछे
पड़ा रहता है। ये बात और है कि इसमें बनियान भी पहनी गई है कमीज़
के नीचे । ये एक ऑथेंटिक फ़िल्मी गीत है और इसमें एक जोड़ी पोषाक
में ही पूरे गाने का फिल्मांकन हो गया है। निर्देशक को धन्यवाद् -थोडा
इस गीत को रियलिस्टिक बनाने के लिए। चलते चलते आपको बता दिया
जाए कि ये फिल्म का सबसे हिट गीत है। बोल समीर के हैं और संगीत
चित्रगुप्त पुत्र आनंद-मिलिंद का।



गीत के बोल :

महबूब सनम तुझे मेरी कसम
महबूब सनम तुझे मेरी कसम
ना हाथ लगा गोरे तन को
कुछ कुछ होता है
कुछ कुछ होता है

महबूब सनम तुझे मेरी कसम
महबूब सनम तुझे मेरी कसम
मुझे देख ना ऐसी नज़रों से
कुछ कुछ होता है
कुछ कुछ होता है

देखूं मैं तो देखूं दीवाना बन के
जाए कहाँ जाए दीवानी तन के
कैसे मैं बताऊँ तुझे है क्या पता
ऐसे में हो जाए ना देखो जी खता
ज़रा सा छोने दे गुलाबी गालों को
सम्भालूँ कैसे मैं घनेरे बालों को

इनकार ना कर, तकरार ना कर
इनकार ना कर, तकरार ना कर
ना चल ऐसे बाल खा खा के
कुछ कुछ होता है
कुछ कुछ होता है
कुछ कुछ होता है
कुछ कुछ होता है

काहे को सताए अनाड़ी मुझको
ऐसे कैसे दे दूं जवानी तुझको
ख्वाबों कि कहानी अधूरी ना रहे
सीने से लगा ले ये दूरी ना रहे
तेरी इन बातों से बड़ा डर लागे रे
तुझे जब देखूं तो मोहब्बत जागे रे

अब दूर ना जा यूँ पास ना आ
अब दूर ना जा यूँ पास ना आ
आ के ना लिपट मेरी बाँहों से
कुछ कुछ होता है
कुछ कुछ होता है
कुछ कुछ होता है
कुछ कुछ होता है

महबूब सनम तुझे मेरी कसम
महबूब सनम तुझे मेरी कसम
मुझे देख ना ऐसी नज़रों से
कुछ कुछ होता है
कुछ कुछ होता है
कुछ कुछ होता है
कुछ कुछ होता है
........................................
Mehboob sanam tujhe meri kasam-Kismat 1994

Tuesday, 7 December 2010

नीले नीले अम्बर पर २ -कलाकार १९८३

आपने इस गीत का किशोर वाला तर्जुमा सुन लिया है। अब सुनिए
साधना सरगम की आवाज़ में यही गीत। गायिका साधना सरगम
कल्याणजी भाई की ही खोज है और बहुत प्रतिभावान हैं।



इसका दक्षिण भारतीय भाई इधर है , जो एस पी बालसुब्रमन्यम की
आवाज़ में है। ये फिल्म सन १९८२ में आई थी और इसमें संगीत
इल्या राजा का है। इल्या राजा दक्षिण में बहुत बड़ा नाम है और
उनके संगीत के सभी कायल हैं। हम भी हैं भाई। याद है ना फिल्म
सदमा-श्रीदेवी वाली जिसके हिंदी बोल गुलज़ार के लिखे हुए हैं।



हिंदी गीत के बोल:

नीले नीले अम्बर पर, चाँद जब आये
प्यार बरसाए, हमको तरसाये
ऐसा कोई साथी हो ऐसा कोई प्रेमी हो
प्यास दिल की बुझा जाए

नीले नीले अम्बर पर, चाँद जब आये
प्यार बरसाए, हमको तरसाये

हो, ऊँचे ऊँचे पर्वत जब चूमते है अम्बर को
प्यासा प्यासा अम्बर जब चूमता है सागर को
ऊँचे ऊँचे पर्वत जब चूमते है अम्बर को
प्यासा प्यासा अम्बर जब चूमता है सागर को

प्यार से कसने को बाहों में बसने को
दिल मेरा ललचाये कोई तो आ जाये
ऐसा कोई साथी हो ऐसा कोई प्रेमी हो
प्यास दिल की बुझा जाए

नीले नीले अम्बर पर, चाँद जब आये
प्यार बरसाए, हमको तरसाये

हो, ठंडे ठंडे झोंके जब बालों को सहलायें
तपती तपती किरणें जब गालों को छू जायें
ठंडे ठंडे झोंके जब बालों को सहलायें
तपती तपती किरणें जब गालों को छू जायें

साँसों की गरमी को हाथों की नरमी को
दिल मेरा तरसाए कोई तो छू जाये
ऐसा कोई साथी हो ऐसा कोई प्रेमी हो
प्यास दिल की बुझा जाए

नीले नीले अम्बर पर, चाँद जब आये
प्यार बरसाए, हमको तरसाये

हे, छम छम करता सावन बूंदों के बाण चलाए
सतरंगी बरसातों में जब तन मन भीगा जाए
छम छम करता सावन बूंदों के बाण चलाए
सतरंगी बरसातों में जब तन मन भीगा जाए

प्यार में नहाने को डूब ही जाने को
दिल मेरा तडपाये ख्वाब जगा जाये
ऐसा कोई साथी हो ऐसा कोई प्रेमी हो
प्यास दिल की बुझा जए

नीले नीले अम्बर पर, चाँद जब आये
प्यार बरसाए, हमको तरसाये
ऐसा कोई साथी हो ऐसा कोई प्रेमी हो
प्यास दिल की बुझा जाए
......................................................
Neele neele ambar par-Kalakaar 1983
 
 
www.lyrics2nd.blogspot.com