Social Icons

Showing posts with label 1997. Show all posts
Showing posts with label 1997. Show all posts

Saturday, 6 August 2011

देखा तुझे तो-कोयला १९९७

क से कोट , क से कोयला. फिल्म निर्देशकों ने शाहरुख खान को

उनकी शुरूआती फिल्मों में खूब ओवर साइज़ कोट पहनाए. आइये सुनें

राकेश रोशन निर्देशित कोयला फिल्म से एक हिट गीत. फिल्म ज्यादा

नहीं चली मगर इसके गीत थोड़े बहुत बजे जिसमें सबसे ज्यादा बजा

प्रस्तुत गीत . यह गीत अलका याग्निक और कुमार सानू की आवाजों

में है. नायिका को तो आप पहचान ही गए होंगे-हुसैन की गज-गामिनी.



कुमार सानू को "हो" उनके अधिकतर गीतों में जबरन ठूंसी हुई लगती

है. शायद किसी ने भी उनको ये नहीं बताया कि उनकी "हों हों " सुनने

में कतई कर्णप्रिय नहीं लगती है.



गीत माधुरी दीक्षित पर ही केंद्रित है और नायक इसमें एक सहायक कलाकार

जितनी भूमिका निभा रहा है. माधुरी की उपस्थिति से भी फिल्म की जो

बॉक्स ऑफिस की स्तिथि थी उस पर कोई सुधार नहीं आया.













गीत के बोल:



देखा तुझे तो हो गयी दीवानी

पा लूं तुझे तो मर न जाऊं कहीं



देखा तुझे तो हो गयी दीवानी

पा लूं तुझे तो मर न जाऊं कहीं



तेरे संग जीने को आया

तन मन अपना देने लाया



देखा तुझे तो जीने लगे हम

पा लें तुझे तो न हो मरने का गम





खुश नसीबी से मुझे प्यार इतना मिल गया

आज आँचल ही मेरा मुझको कम लगने लगा

हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ

खुश नसीबी से मुझे प्यार इतना मिल गया

आज आँचल ही मेरा मुझको कम लगने लगा

मांगने तेरा हाथ मैं आया

देने सारा जीवन लाया



देखा तुझे तो, हाँ जीने लगे हम

पा लें तुझे तो न हो मरने का गम



चाहना न चाहना किसके बस की बात है

दिल का आज आना किसी पर किस्मतों के हाथ है

हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ

चाहना न चाहना किसके बस की बात है

दिल का आज आना किसी पर किस्मतों के हाथ है

पहले प्यार को मिटते न देखा

ये तो है पत्थर कि रेखा



देखा तुझे तो हो गयी दीवानी

पा लूं तुझे तो मर न जाऊं कहीं



तेरे संग जीने को आया

तन मन अपना देने लाया



देखा तुझे तो, हाँ जीने लगे हम

पा लें तुझे तो न हो मरने का गम

.........................

Dekha tujhe to-Koyla 1997

Wednesday, 20 July 2011

दिल जंगली कबूतर -कहर १९९७

आपने एक गीत अवश्य ही सुनना चाहा होगा-दिल जंगली कबूतर। आखिर
दिल है क्या ? कोई उसको शीशा बताता है, कोई खाली कमरा, कोई मकान,
कोई खाने पीने की चीज़। मुझे ऐसे गीत की तलाश है जिसमें दिल को
आम का अचार बताया गया हो। सन १९९७ में आये इस गीत के बहुत
से दीवाने देखे मैं। उस समय छोटे छोटे बच्चे इस गीत पर डांस करते
दिखाई देते। ये अपने समय का एक ज़बरदस्त हिट गीत है

लिखें वाले की कल्पना हो सकती है तो भाई पढ़ने सुनने वाले की भी हो
सकती है। दिल माचिस की डिब्बी, दिल गोभी का फूल, दिल हवाई जहाज़
का टायर इत्यादि......

गीत लिखा है आनंद बक्षी ने और धुन बनायीं है आनंद मिलिंद ने. गीत में
उदित नारायण और साधना सरगम की आवाजें हैं. अरमान कोहली और
रम्भा के साथ ढेर सारे कलाकार नाच रहे हैं . ऐसा लगता है जैसे किसी
छोटे गाँव के निवासी सभी इकट्ठे हो गये हैं अपने काम छोड़ कर
नाचने के लिए।




गीत के बोल:

ओये होए ओये होए ओये होए
ओये होए
दिल जंगली कबूतर
ओये होए होए
चुपके से उड़ कर
ओये होए होए
जाने जा बैठे
ओये होए होए
किस छत के ऊपर
ओये होए होए

इसलिए ये पहला काम किया
मैंने दिल जानम के नाम किया

दिल जंगली कबूतर
ओये होए होए
चुपके से उड़ कर
ओये होए होए
जाने जा बैठे
ओये होए होए
किस छत के ऊपर
ओये होए होए

इसलिए ये पहला काम किया
मैंने दिल जानम के नाम किया

हो, दिल जंगली कबूतर
ओये होए होए
हो, दिल जंगली कबूतर
ओये होए होए

यूं आए जवानी यूं जाए जवानी
जैसे बह जाए दरिया का पानी
यूं आए जवानी यूं जाए जवानी
जैसे बह जाए दरिया का पानी
इससे पहले कि मर जाएं
आ यार मेरे कुछ कर जाएं

दिल जंगली कबूतर
ओये होए होए
हो, दिल जंगली कबूतर
ओये होए होए

सौदागर आए जादूगर आए
दुनिया में कितने बाजीगर आये
सौदागर आए जादूगर आए
दुनिया में कितने बाजीगर आये
सब ठीक था लेकिन जब आशिक़ आए
दुनिया में मची हाय हाय

दिल जंगली कबूतर
ओये होए होए
हो, दिल जंगली कबूतर
ओये होए होए

तू कैसा पागल आवारा बादल
तू बन जा मेरे नैनों का काजल
तू कैसा पागल आवारा बादल
तू बन जा मेरे नैनों का काजल
ये दावत मुझे कबूल नहीं
तेरे गजरे का मैं फूल नहीं

दिल जंगली कबूतर
ओये होए होए
हो, दिल जंगली कबूतर
ओये होए होए

इस गली की कुड़ियां जादू की पुड़ियां
चलती हैं दिल पे ये बन के छुरियां
इस गली की कुड़ियां जादू की पुड़ियां
चलती हैं दिल पे ये बन के छुरियां
क्या करें ये जितने मुंडे हैं
सब तेरे जैसे गुंडे हैं

दिल जंगली कबूतर
ओये होए होए
चुपके से उड़ कर
ओये होए होए
जाने जा बैठे
ओये होए होए
किस छत के ऊपर
ओये होए होए

इसलिए ये पहला काम किया
मैंने दिल जानम के नाम किया

दिल जंगली कबूतर
ओये होए होए
हो, दिल जंगली कबूतर
ओये होए होए
................................
Dil jungli kabootar-Qahar 1997

Tuesday, 19 July 2011

घूंघट में चेहरा आपका -घूंघट १९९७

हरिहरन की आवाज़ में एक गीत सुनिए फिल्म घूंघट से जो सन १९९७
में आई थी. इन्द्र कुमार के साथ आयेशा जुल्का की जोड़ी इस फिल्म
में है. गीत देव कोहली ने लिखा है और संगीत है आनंद राज आनंद
का. घूंघट नाम से ये तीसरी फिल्म है जिसका गीत आपको सुनवाया है.
बाकी की दोनों फ़िल्में श्वेत श्याम युग से हैं.

आपके लिए एक प्रश्न है-फिल्म के नायक इन्द्र कुमार क्या वही शख्स है
जो नायिका अरुणा ईरानी का भाई है और फिल्म निर्देशक है ?



गीत के बोल:

हा आ आ आ आ
हा आ आ आ आ
घूंघट में चेहरा आपका
कुछ इस तरह से खो गया
घूंघट में चेहरा आपका
कुछ इस तरह से खो गया

झगडा है जैसे चाँद का
बादलों से हो गया

घूंघट में चेहरा आपका
कुछ इस तरह से खो गया

झगडा है जैसे चाँद का
बादलों से हो गया

घूंघट में चेहरा आपका
कुछ इस तरह से खो गया

नज़रें मेरी नज़र से
मेरी जान मिलाओ
कोई गीत मैं बना लूं
धुन ऐसी गुनगुनाओ
नज़रें मेरी नज़र से
मेरी जान मिलाओ
कोई गीत मैं बना लूं
धुन ऐसी गुनगुनाओ

सुनो, ले के तुम्हें अपनी बाँहों में
घूंघट मैं खोल दूं
दिल कह रहा है किसी भी तरह
तेरा चेहरा मैं देख लूं
जादू, जादू सा दिल पे आपके
एक ही नज़र में हो गया

झगडा है जैसे चाँद का
बादलों से हो गया

घूंघट में चेहरा आपका
कुछ इस तरह से खो गया

कई बार मैंने सोचा
और सोच कर ये जाना
बिन देखे ही तुझे क्यूँ
मैं हो गया दीवाना

कई बार मैंने सोचा
और सोच कर ये जाना
बिन देखे ही तुझे क्यूँ
मैं हो गया दीवाना

हे्लो, ऐसी खफा सी क्यूँ बैठी हो
घूंघट को ओढ़ के
तुमको मिलेगा क्या इतना बताओ तो
दिल मेरा तोड़ के

घूंघट, हाँ हाँ
घूंघट नहीं ये आपका
दुश्मन ये मेरा हो गया
कुछ इस तरह से हो गया
झगडा है जैसे चाँद का
बादलों से हो गया

घूंघट में चेहरा आपका
कुछ इस तरह से खो गया
..........................
Ghoonghat mein chehra aap ka-Ghoonghat 1997

Thursday, 30 June 2011

लबों से चूम लो-आस्था १९९७

आज आपको एक नई फिल्म आस्था से गीत सुनवाते हैं। गीत काफी
पसंद किया गया और सराहा गया। अब ये अपने ऑडियो के लिए
सराहा गया या विडियो के लिए ये आप खुद ही पता लगाइए। गीत में
आपको दो कलाकार दिखाई देंगे-ओम पुरी और रेखा।

बासु भट्टाचार्य द्वारा निर्देशित फिल्मों के मामले में बॉक्स ऑफिस पर
ख़ामोशी और सन्नाटा पसरा रहता था। फिल्म तीसरी कसम ऐसा सन्नाटा
पसरा गई कि साहित्य जगत और फिल्म जगत से एक संवेदनशील
गीतकार कम हो गया। फिल्म बाद में चली ज़रूर मगर जिसे असली फायदा
मिलना चाहिए था वो फ़ायदा मिलने तक नश्वर संसार से कूच कर गया।

शायद बासु के भाग्य में लोकप्रियता का तत्त्व कमजोर था या गायब था।
धार्मिक परिवार में पैदा हुए बासु ने शायद ही धार्मिक विषयों को हाथ
लगाया अपने पूरे कैरियर में। उनकी अंतिम फिल्म धार्मिक से नाम
वाली थी थी-आस्था जो कहानी के लिए कम, ओम पुरी और रेखा की
अलग हट के जोड़ी और कुछ अंतरंग दृश्यों की वजह से ज्यादा पहचानी
गई। जिस वर्ष आस्था रिलीज़ हुयी उसी वर्ष बासु ६२ वर्ष की आयु में
दुनिया को अलविदा कह गये ।




गीत के बोल:

लबों से चूम लो
आँखों से थाम लो मुझको

लबों से चूम लो, आँखों से थाम लो मुझको
तुम्हीं से जन्मूं तो शायद मुझे पनाह मिले

गुलज़ार:दो सौंधे-सौंधे से जिस्म जिस वक़्त
एक मुट्ठी में सो रहे थे
बता तो उस वक़्त मैं कहाँ था
बता तो उस वक़्त तू कहाँ थी

मैं आरज़ू की तपिश में पिघल रही थी कहीं
तुम्हारे जिस्म से होकर निकाल रही थी कहीं
बड़े हसीं थे जो राह में गुनाह मिले
तुम्हीं से जन्मूं तो शायद मुझे पनाह मिले

गुलज़ार: तुम्हारी लौ को पकड़ के जलने की आरज़ू में
जब अपने ही आप से लिपट के सुलग रहा था
बता तो उस वक़्त मैं कहाँ था
बता तो उस वक़्त तू कहाँ थी

तुम्हारी आँखों के साहिल से दूर दूर कहीं
मैं ढूंढती थी मिले खुशबुओं का नूर कहीं
वहीँ रुकी हूँ जहाँ से तुम्हारी राह मिले
तुम्हीं से जन्मूं तो शायद मुझे पनाह मिले
...............................
Labom se choom lo-Aastha 1997

Tuesday, 21 June 2011

चूड़ी बजी है-यस बॉस १९९७

अज़ीज़ मिर्ज़ा निर्देशित फिल्म यस बॉस के गीत कर्णप्रिय हैं और नई
पीढ़ी द्वारा बेहद पसदं किये गये। कुछ पुरानी और अर्ध-पुरानी पीढ़ी के
लोग भी सुनते मिले मुझे इस फिल्म के गीत। ये एक युगल गीत है
जो शाहरुख़ खान और जूही चावला पर फिल्माया गया है। जावेद अख्तर
के बोलों को सुरों में पिरोया है जतिन ललित ने। गीत गा रहे हैं गायक
उदित नारायण और गायिका अलका याग्निक ।

प्रकृति के सौंदर्य के अलावा प्रेमालाप के दृश्यों से भरपूर ये गीत देखने
लायक है। एक ही चीज़ आपको अटपटी लग सकती है वो है शाहरुख़
खान द्वारा पहना गया एक्स्ट्रा लार्ज साइज़ का पीले रंग का कोट पैंट ।



गीत के बोल:

चूड़ी कुछ कहे
कंगना क्यों बजा
क्या पता क्या हुआ

चूड़ी बजी है कहीं दूर छन छन छन छन
कंगना बजा है कहीं दूर खन खन खन खन
हो, चूड़ी बजी है कहीं दूर छन छन छन छन
कंगना बजा है कहीं दूर खन खन खन खन
ये तेरा कजरा, ये तेरा गजरा
लुटा दूं आज इस पे तन मन धन

चूड़ी बजी है कहीं दूर छन छन छन छन
कंगना बजा है कहीं दूर खन खन खन खन

गिन गिन तारे रात गुज़ारूं
दिन दिन भर मैं तुझे पुकारूँ
संवरे ऐ ऐ ऐ ऐ ऐ ऐ ऐ ऐ
गिन गिन तारे रात गुज़ारूं
दिन दिन भर मैं तुझे पुकारूँ
गूंजती है पवन जैसे सन सन सन सन सन

हो ओ ओ,चूड़ी बजी है कहीं दूर छन छन छन छन
कंगना बजा है कहीं दूर खन खन खन खन

खिलते खिलते गुल खिलते हैं
मिलते मिलते दिल मिलते हैं
गोरिये ऐ ऐ ऐ ऐ ऐ ऐ ऐ ऐ ऐ
खिलते खिलते गुल खिलते हैं
मिलते मिलते दिल मिलते हैं
दिल मिलें तो बजे साज झन झन झन झन झन

हाँ,
चूड़ी बजी है
कंगना बजा है

ओ ओ चूड़ी बजी है कहीं दूर छन छन छन छन
कंगना बजा है कहीं दूर खन खन खन खन
ये तेरा कजरा, ये तेरा गजरा
लुटा दूं आज इस पे तन मन धन
लुटा दूं आज इस पे तन मन धन
.........................................C
Choodi baji hai-Yes boss 1997

Tuesday, 14 June 2011

चाँद तारे तोड़ लाऊँ-यस बॉस १९९७

शाहरुख़ खान जब ९० के दशक में फिल्मों में आये
तो जल्दी ही नई पीढ़ी के प्रतिनिधि बन गये। चाँद तारे
तोड़ लाने वाली बात तो सदियों पुरानी है मगर गीत
में कुछ और भी है। जो भी चाहूं वो मैं पाऊँ -के ज़रिये
शायद वे अपने आने वाले सुनहरे भविष्य की तरफ
इशारा कर रहे हैं। गीत लगता है मानो उनके लिए ही
बनाया गया हो। उन्होंने सफलता का एक नया
इतिहास जो रचा बाद में।

किसी सार्वजनिक जगह पर बैठ के प्यानो बजाने का काम
केवल फिल्मों में ही संभव है। गीत कर्णप्रिय है और इसे गा
रहे हैं अभिजीत जिन्होंने किशोर कुमार के गीतों के कवर
वर्जन गा गा कर अपने कैरियर की शुरुआत की थी।



गीत के बोल:

जो भी चाहूं वो मैं पाऊँ
ज़िन्दगी में जीत जाऊं

चाँद तारे तोड़ लाऊँ
सारी दुनिया पर मैं छाऊँ
बस इतना सा ख्वाब है
बस इतना सा ख्वाब है

चाँद तारे तोड़ लाऊँ
सारी दुनिया पर मैं छाऊँ
बस इतना सा ख्वाब है
बस इतना सा ख्वाब है

यार तू भी सुन ज़रा
आरजू मेरी है क्या
मैं क्या बन जाना चाहता हूँ
मैं कहाँ ख़राब हूँ
मैं तो लाजवाब हूँ
मैं ये मनवाना चाहता हूँ
मान जा ऐ खुदा
इतनी सी है दुआ
मैं बन जाऊं सबसे बड़ा
मैं बन जाऊं सबसे बड़ा

मेरे पीछे, मेरे आगे
हाथ जोड़े दुनिया भागे
बस इतना सा ख्वाब है
बस इतना सा ख्वाब है

शान से रहूँ सदा
मुझपे लोग हों फ़िदा
हसीनाएं भी दिल हों खोती
दिल का ये कमल खिले
सोने का महल मिले
बरसने लगे हीरे मोती
मान जा ऐ खुदा
इतनी सी है दुआ
मैं ज्यादा नहीं मांगता
मैं ज्यादा नहीं मांगता

सारी दौलत सारी ताकत
सारी दुनिया पर हुकूमत
बस इतना सा ख्वाब है
बस इतना सा ख्वाब है
बस इतना सा ख्वाब है
...........................................
Chand taare tod laoon-Yes Boss 1997

Tuesday, 11 January 2011

जब तक रहेगा समोसे में आलू-मिस्टर और मिसेज़ खिलाडी १९९७

आलू, भालू, कचालू की तुकबंदी वाला ये गीत अगर आपने अपने
रेडियो पर नहीं सुना तो पडोसी के रेडियो पर अवशय ही एक बार
सुन लिया होगा। जैसा कि हम बतला चुके हैं कि खिलाडी श्रेणी की
फ़िल्में बहुत आयीं बीच में। ऐसी फिल्मों के आने के बाद गीतों की
एक और श्रेणी निर्मित हो गई-खिलाडी हिट्स। प्रस्तुत गीत वैसे
एक हिट गीत माना जाता है, आप या मैं ना मानें तो भी इसकी
सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। गीतकार हैं आनंद बक्षी और
संगीत है अन्नू मालिक का। इस तेज़ मसाले(गति) वाले फ़िल्मी
समोसे(गीत) को खाया(गाया) है अभिजीत और पूर्णिमा ने। गीत
चर्चित होता है तो गीत के में तरह तरह कि टिप्पणियां भी सुनने
पढने को मिलती हैं । फिल्म के सेहतमंद निर्देशक डेविड धवन को
ये गीत इतना पसंद आया कि उन्होंने फिल्म कि नायिका का नाम
ही शालू रख दिया। कोई इस गीत को outrageous(अपमानजनक,
अत्याचारी, चौंकाने वाला) कहता है तो कोई इसे funny कहता है।
आप जो चाहे इसे कह सकते हैं।



गीत के बोल:

जब तक रहेगा समोसे में आलू
जब तक रहेगा समोसे में आलू
तेरा रहूँगा ओ मेरी शालू

जब तक रहेगा समोसे में आलू
चिपकी रहेगी तुझसे ये शालू

जब तक रहेगा समोसे में आलू
तेरा रहूँगा ओ मेरी शालू

हाय चटनी बिना लागे समोसा फीका
चटनी भी आएगी कर ले भरोसा
हाय चटनी बिना लागे समोसा फीका
चटनी भी आएगी कर ले भरोसा
मैं तेरी इडली हूँ तू मेरा डोसा
हो जाए फिर गरम एक बोसा

ना ना अरे ना ना अरे ना ना अरे ना ना
हाँ हाँ अरे हाँ हाँ अरे हाँ हाँ अरे हाँ

जब तक रहेगा समोसे में आलू
तेरा रहूँगा ओ मेरी शालू

जब तक रहेगा समोसे में आलू
चिपकी रहेगी तुझसे ये शालू

जब तक रहेगा समोसे में आलू
तेरा रहूँगा ओ मेरी शालू

तेरे लिए की है सबसे लड़ाई
क्या देखता है पकड़ ले कलाई
तेरे लिए की है सबसे लड़ाई
तो क्या देखता है पकड़ ले कलाई
रे मेरी मोहब्बत तुझे खींच लायी
मेरे बाप का तू गया बन जमाई

ना ना अरे ना ना अरे ना ना अरे ना ना
हाँ हाँ अरे हाँ हाँ अरे हाँ हाँ अरे हाँ

जब तक रहेगा समोसे में आलू
तेरा रहूँगा ओ मेरी शालू

जब तक रहेगा समोसे में आलू
चिपकी रहेगी तुझसे ये शालू

जब तक रहेगा समोसे में आलू
तेरा रहूँगा ओ मेरी शालू

जब तक रहेगा समोसे में आलू
तेरा रहूँगा ओ मेरी शालू

जब तक रहेगा समोसे में आलू
चिपकी रहेगी तुझसे ये शालू
.........................................
Jab tak rahega samose mein aaloo-Mr. & Mrs. Khiladi 1997

Tuesday, 23 November 2010

ऐ दीवाने दिल-तराजू १९९७

ये गीत क्यूँ पसंद आया-सीधी वजह इसमें कुछ नई प्रकार
की ध्वनियाँ। दुबला पतला हीरो और धागे जैसी पतली हीरोइन
कपडे का पूरा थान पहने आपको इस गीत में १००-२०० की भीड़
के साथ डोलते दिखेंगे।

यह गीत है तराजू फिल्म का। इस युगल गीत को गाया है
कुमार सानू और अलका याग्निक ने। समीर के बोलों पर धुन
बनाई है राजेश रोशन ने या यूँ कहिये पहले से तैयार धुन पर
बोल लिखे गए हैं। इस गीत को प्रायमरी स्कूल के मास्टर
अ आ इ ई ऊ ऊ........ सीखने के लिए बखूबी इस्तेमाल कर
सकते हैं। कोरस की जो आवाज़ है वो 'ऐ' और' ई' के बीच की
ध्वनि निकाल रही है, मैंने 'ई' को चुना है, क्षमा चाहूँगा।





गीत के बोल:

ई ई ई ई, ई ई ई ई, ई ई ई ई
ऐ ऐ ऐ ऐ
ई ई ई ई, ई ई ई ई, ई ई ई ई
ऐ ऐ ऐ ऐ
ई ई ई ई, ई ई ई ई, ई ई ई ई
ae ae ae ae
ई ई ई ई, ई ई ई ई, ई ई ई ई
ऐ ऐ ऐ ऐ

ओऊ, ऊह

ऐ दीवाने दिल कर दी क्या मुश्किल
ऐ दीवाने दिल कर दी क्या मुश्किल
इश्क में ऐसा लगे कि मेरी जान निकली जाए

ई ई ई ई, ई ई ई ई, ई ई ई ई
ऐ ऐ ऐ ऐ
ई ई ई ई, ई ई ई ई, ई ई ई ई
ऐ ऐ ऐ ऐ

ऐ दीवाने दिल कर दी क्या मुश्किल
ऐ दीवाने दिल कर दी क्या मुश्किल
इश्क में ऐसा लगे कि मेरी जान निकली जाए

ई ई ई ई, ई ई ई ई, ई ई ई ई
ऐ ऐ ऐ ऐ
ई ई ई ई, ई ई ई ई, ई ई ई ई
ऐ ऐ ऐ ऐ

जब से दखा है तुझपे मरती हूँ
मैं तन्हाई में आहें भारती हूँ
जब से दखा है तुझपे मरती हूँ
मैं तन्हाई में आहें भारती हूँ

पहले ना था मैं दीवाना
चाहत क्या है अब है जाना
प्यार तो ऐसा दर्द है धीरे धीरे तडपाये

ई ई ई ई, ई ई ई ई, ई ई ई ई
ऐ ऐ ऐ ऐ
ई ई ई ई, ई ई ई ई, ई ई ई ई
ऐ ऐ ऐ ऐ

ऐ दीवाने दिल कर दी क्या मुश्किल
इश्क में ऐसा लगे कि मेरी जान निकली जाए

जागे जागे से, सोये सोये से
हम तो रहते हैं खोये खोये से
हाँ, जागे जागे से, सोये सोये से
हम तो रहते हैं खोये खोये से
उलझे गेसू, बिखरा काजल
सारे कहते हैं हम हैं पागल
दीवाने हम, दीवाने हैं कौन हमें समझाए

ऐ दीवाने दिल कर दी क्या मुश्किल
ऐ दीवाने दिल कर दी क्या मुश्किल
इश्क में ऐसा लगे कि मेरी जान निकली जाए

ई ई ई ई, ई ई ई ई, ई ई ई ई
ऐ ऐ ऐ ऐ
ई ई ई ई, ई ई ई ई, ई ई ई ई
ऐ ऐ ऐ ऐ
ई ई ई ई, ई ई ई ई, ई ई ई ई
ऐ ऐ ऐ ऐ

ऐ ऐ ऐ ऐ, ऐ ऐ ऐ ऐ, ऐ ऐ ऐ ऐ
ऐ ऐ ऐ ऐ
ई ई ई ई, ई ई ई ई, ई ई ई ई
ऐ ऐ ऐ ऐ
ई ई ई ई, ई ई ई ई, ई ई ई ई
ऐ ऐ ऐ ऐ
ई ई ई ई, ई ई ई ई, ई ई ई ई
ऐ ऐ ऐ ऐ
 
 
www.lyrics2nd.blogspot.com