Social Icons

Showing posts with label Suresh. Show all posts
Showing posts with label Suresh. Show all posts

Sunday, 5 June 2011

तस्वीर बनाता हूँ तेरी-दीवाना १९५२

आइये अमर गीतों की श्रंखला में अगला गीत सुनें फिल्म दीवाना(१९५२)
से। अभिनेता सुरेश परदे पर अभिनेत्री सुरैया की तस्वीर बनाते हुए दीवाने
हुए जा रहे हैं। उनकी दीवानगी में सहायक हैं शकील बदायूनीं के बोल और
नौशाद का संगीत। फिल्म में सुरैया के चरित्र का नाम बहुत घरेलू सा है-लाली।
गीत गाया है मोहम्मद रफ़ी ने और ये उनके गाये सर्वश्रेष्ठ गीतों में से एक है।
अफोस बस इतना है कि अभिनेता सुरेश ने इस शानदार गीत पर टाइम-पास
किस्म की एक्टिंग की है। सावन और जुल्फों के कनेक्शन पर गौर फरमाएं।




गीत के बोल:

तस्वीर बनाता हूँ तेरी खून-ए-जिगर से
खून-ए-जिगर से
देखा है तुझे मैंने मोहब्बत की नज़र से, अरे
मोहब्बत की नज़र से
तस्वीर बनाता हूँ तेरी खून-ए-जिगर से
खून-ए-जिगर से

जितने भी मिले रंग वो
सब भर दिए तुझ में, हाय
भर दिए तुझ में
एक रंग-ए-वफ़ा और है
लाऊं वो किधर से, अरे
लाऊं वो किधर से

तस्वीर बनाता हूँ तेरी खून-ए-जिगर से
खून-ए-जिगर से

सावन तेरी जुल्फों से घटा
मांग के लाया, हाय
मांग के लाया
बिजली ने चुरायी है तड़प
तेरी नज़र से, अरे
तड़प तेरी नज़र से

मैं दिल में बुला कर तुझे
रुखसत ना करूंगा, हाय
रुखसत ना करूंगा
मुश्किल है तेरा लौट के
जाना मेरे घर से, अरे
जाना मेरे घर से

तस्वीर बनता हूँ तेरी खून-ए-जिगर से
खून-ए-जिगर से

..................................
Tasveer banata hoon teri khoon-e-jigar se-Deewana 1952

Friday, 17 December 2010

आ जा मिल के चलें वहां-घर घर की बात १९५९

एक दुर्लभ गीत सुनिए जो मुझे पसंद है। ये है फिल्म 'घर घर
की बात' से। युगल गीत जिसे लता और मन्ना डे ना गाया है
इसको फिल्माया गया है नायक सुरेश और महमूद की बहन
नायिका मीनू मुमताज़ पर। गुलशन बावरा ने इसके बोल लिखे
हैं और संगीत दिया है कल्याणजी आनंदजी ने। फिल्म पिटने की
स्तिथि में कई मधुर गीत डब्बे में बंद हो के रह जाते हैं-उसका एक
अच्छा उदाहरण है प्रस्तुत गीत। संगीत वास्तव में कल्याणजी वीरजी
शाह यानि बड़े भाई ने तैयार किया है। छोटा भाई सन १९६० के बाद
कल्याणजी के साथ जुड़ा और जोड़ी बनी-कल्याणजी आनंदजी।
गौरतलब है नायिका के घाघरे और नायक के बुश्शर्ट का प्रिंट
एक ही कपडे की मिल के लगते हैं। विडियो रंगीन होता तो शायद
निष्कर्ष पर पहुंचना आसान हो जाता।



गीत के बोल:

आ जा मिल के चलें वहां
फूल प्यार के खिले जहाँ

ले के हाथों में हाथ
चलें साथ साथ
मंजिल कि खोज में हम

संग लायी है प्रीत
गएँ प्यार के गीत
यही कह रहा है मौसम

ले के हाथों में हाथ
चलें साथ साथ
मंजिल कि खोज में हम

संग लायी है प्रीत
गएँ प्यार के गीत
यही कह रहा है मौसम

आ जा मिलके चलें वहां
फूल प्यार के खिले जहाँ

एक दर्द मीठा बन के
तू समा गया है दिल में
एक दर्द मीठा बन के
तू समा गया है दिल में

दिल कहता है छुप जाऊं मैं
तेरे हसीं आंचल में

रंगीन फिजा ये ठंडी हवा
आ झूम के लग जा गले

ले के हाथों में हाथ
चलें साथ साथ
मंजिल कि खोज में हम

संग लायी है प्रीत
गएँ प्यार के गीत
यही कह रहा है मौसम

आ जा मिलके चलें वहां
फूल प्यार के खिले जहाँ

'''''''''''''''''''''''''''''
Aa jaa mil ke chalen wahan-Ghar ghar ki baat 1959
 
 
www.lyrics2nd.blogspot.com