Social Icons

Showing posts with label Shatrughan Sinha. Show all posts
Showing posts with label Shatrughan Sinha. Show all posts

Saturday, 4 February 2012

शरबती तेरी आँखों की-ब्लैकमेल १९७३

आँखों पर मीलों मील लम्बे अफ़साने आपको मिल जायेंगे साहित्य और
फ़िल्मी गीतों में। गीतकार राजेंद्र कृष्ण ने भी आँखों पर तरह तरह के गीत
लिखे हैं। प्रस्तुत गीत जो कि फिल्म ब्लैकमेल का गीत है में आँखों को शरबती
कि उपमा प्रदान की गई है। 'शरबती' शब्द अक्सर आप दो चीज़ों का जिक्र होने
पर सुना करते होंगे-आँखें और गेंहू। शरबती गेंहू अच्छी क़िस्म का गेंहू माना
जाता है ।


गीत में नायिका की वेश भूषा देख कर शायद आपको देव आनंद की याद आ जाये।
एक बात मुझे हमेशा से चौंकती रही है-फिल्म में नायक नायिका धूल में लोट लगा
लें या मैदान में गुलाटियां खा लें उनके कपडे ज़रा भी गंदे नहीं होते?





गीत के बोल:

मैं डूब डूब जाता हूँ

शरबती तेरी आँखों की, हा
झील सी गहराई में
शरबती तेरी आँखों की
झील सी गहराई में
मैं डूब डूब जाता हूँ

फूलों को तूने रंगत दे दी
सूरज को उजाला, उजाला
सूरज को उजाला
जुल्फों से तूने पानी छटका
तारों की बन गई माला
देखो तारों की बन गई माला
होंठ हैं तेरे दो पैमाने
होंठ तेरे दो पैमाने
पैमानों की मस्ती में
डूब डूब जाता हूँ

शरबती तेरी आँखों की, हा
झील सी गहराई में
शरबती तेरी आँखों की
झील सी गहराई में
मैं डूब डूब जाता हूँ

भूले से जो तू बाग़ में जाये
पत्ता पत्ता डोले
रे डोले पत्ता पत्ता डोले
तिरछी नज़रें जिधर भी फेंके
भड़के सौ सौ शोले, रे शोले
भड़के सौ सौ शोले

गाल हैं तेरे दो अंगारे
गाल हैं तेरे दो अंगारे
अंगारों की गर्मी में
डूब डूब जाता हूँ

शरबती तेरी आँखों की, हा
झील सी गहराई में
शरबती तेरी आँखों की
झील सी गहराई में
मैं डूब डूब
मैं डूब डूब
मैं डूब डूब जाता हूँ
......................................
Sharbati teri ankhon ki-Blackmail 1973

Sunday, 28 August 2011

इक बात सुनी है चाचाजी-नरम गरम १९८१

हिंदी फिल्मों में अभिनेता-गायक, अभिनेत्री-गायिका बहुत हुए हैं. समय

समय पर अनियमित गायक अभिनेताओं की सेवाएं भी ली गयीं. कुछ अलग

हट के दिखने सुनाने की कोशिश में भी कभी ऐसे प्रयोग हुए. किसी ने सोचा

भी न होगा कि शत्रुघ्न सिन्हा की खरखरी आवाज़ में कोई गीत सुनने को मिलेगा.

ये करिश्मा हुआ फिल्म नरम गरम में जिसमें उन्होंने सुषमा श्रेष्ठ के साथ एक

युगल गीत गाया. संगीतकार हैं आर डी बर्मन जिन्होंने ये करिश्मा करवाया

गुलज़ार के बोलों पर. इसमें संभावित खाते पीते घर से आने वाली दुल्हन को

चाची "बुलडोज़र" का संबोधन दिया जा रहा है. गीत में दिख रही दुबली पतली

कन्या का नाम किरण वैराले है और उसने फिल्म में शत्रुघ्न की भतीजी का रोल

किया है.







गीत के बोल:





हाँ

इक बात सुनी है चाचाजी बतलाने वाली है

इक बात सुनी है चाचाजी बतलाने वाली है

अरे घर में एक अनोखी चीज़ आने वाली है

हाँ रे भैया ने फिर कोई लड़की देखी है

तेरी चाची- बुलडोज़र, आने वाली है



इक बात सुनी है चाचाजी बतलाने वाली है



दिन और रात की खिट-पिट होगी होर्न बजायेगी

अच्छे ख़ासे घर को वो गैराज बनायेगी

दिन और रात की खिट-पिट होगी होर्न बजायेगी

अच्छे ख़ासे घर को वो गैराज बनायेगी

अरे आप को ऐं वैं चाची से खतरा लगता है

शादी हो जाये तो फिर देखें कैसा लगता है

अरे आयेगी ही अब तो वो जो आने वाली है



इक बात सुनी है चाचाजी बतलाने वाली है

हाँ घर में एक अनोखी चीज़ आने वाली है

हाँ रे भैया ने फिर कोई लड़की देखी है

तेरी चाची- बुलडोज़र, आने वाली है



जाने अब क्या होगा वो क्या हाल बनायेगी

मूँह से खाता था वो नाकों चने चबवायेगी

जाने अब क्या होगा वो क्या हाल बनायेगी

मूँह से खाता था वो नाकों चने चबवायेगी

गोभी आलू बने तो कहना आलू गोभी दे

हाल न खाना माल न खाना, खाना बाकी जो भी दे

अरे आयेगी ही अब तो वो जो आने वाली है



इक बात सुनी है चाचाजी बतलाने वाली है

हाँ घर में एक अनोखी चीज़ आने वाली है

हाँ रे भैया ने फिर कोई लड़की देखी है

तेरी चाची- बुलडोज़र, आने वाली है

..............................................

Ek baat suni hai chacha ji-Naram Garam 1981

Tuesday, 2 August 2011

गोरी ओ गोरी प्रेम कर ले-गाय और गोरी १९७३

आइये एक गीत सुनें फिल्म गाय और गोरी से। गीत किशोर कुमार की
आवाज़ में है, गीत आनंद बक्षी का है और संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
का। शत्रुघ्न सिन्हा और 'पता नहीं कौन कौन' पर गीत फिल्माया गया है।

गीत में क्या हो रहा है, क्यूँ हो रहा है देख के पता लगाइए।




गीत के बोल:


गोरी ओ गोरी प्रेम कर ले
ऐसा प्रेमी फिर ना मिलेगा
गोरी ओ गोरी प्रेम कर ले
ऐसा प्रेमी फिर ना मिलेगा
आ तेरे बालों में ये फूल लगा दूँ
के ऐसा फूल फिर ना खिलेगा

गोरी ओ गोरी

जब तेरे दिल से, हाँ
जब तेरे दिल से, हो
जब तेरे दिल से मेरा दिल टकराएगा
जब तेरे दिल से मेरा दिल टकराएगा
तेरी क़सम बस मज़ा आ जाएगा
डोलेगी धरती
डोलेगी धरती और अम्बर हिलेगा


गोरी ओ गोरी
फिर न कहना आवाज़ न दी
प्रेम कर ले
ऐसा प्रेमी फिर ना मिलेगा
गोरी ओ गोरी

बातें करेंगे मुलाक़ाते करेंगे हाँ
बातें करेंगे हाँ
बातें करेंगे हम चुपके-चुपके
बातें करेंगे हम चुपके-चुपके
चोरी-चोरी मिलेंगे दुनिया से छुप के
किसी को भी
किसी को भी कुछ पता ना चलेगा
ऐसा प्रेमी फिर ना मिलेगा

गोरी ओ गोरी
फिर न कहना आवाज़ न दी
प्रेम कर ले
ऐसा प्रेमी फिर ना मिलेगा
आ तेरे बालों में ये फूल लगा दूँ
के ऐसा फूल फिर ना खिलेगा
गोरी ओ गोरी प्रेम कर ले
ऐसा प्रेमी फिर ना मिलेगा
गोरी ओ गोरी
................................
Gori o gori-Gaai aur gori 1973

Saturday, 11 June 2011

मिले मिले दो बदन-ब्लैकमेल १९७३

गणित के हिसाब से देखा जाये तो जिस गाने को दो लोग
गायें वो-दोगाना, जिसे तीन लोग गायें वो तीनगाना और
जिसे चार गायक गायें वो चारगाना। पिछले गीत से एक
और गीत ध्यान में आया है, लगे हाथ वो भी सुन/देख
लीजिये।

आपको केवल दोगाना ही सुनवा रहे हैं। ये भी ऐसे याद आया
कि जिस गीत में गायक-गायिका गीत की पंक्तियाँ एक साथ
गाते हैं वो पूर्ण दोगाना लगता है। ऐसा एक और गीत है जिसमें
गायक-गायिका ने बहुत सी पंक्तियाँ साथ साथ गई हैं। धक् चिक
धक् चिक वाली ताल के साथ ये गीत आगे बढ़ता है और कब
ख़त्म हो जाता है मालूम नहीं पढता। ये मधुर गीत है फिल्म
ब्लैकमेल से। इसके संगीत के अटपटे होने की वजह आप केवल
इसका विडियो देख कर ही जान पाएंगे। एक बात बताएं-इसको
देखकर हिंदी की कोई कहावत याद आती है आपको ?




गीत के बोल:


मिले मिले दो बदन खिले खिले दो चमन
ये ज़िन्दगी कम ही सही कोई ग़म नहीं
मिले मिले दो बदन खिले खिले दो चमन
ये ज़िन्दगी कम ही सही कोई ग़म नहीं

देर से आई आई तो बहार
अंगारों पे सोकर जागा प्यार
तूफ़ानों में फूल खिलाए
तूफ़ानों में फूल खिलाए कैसा ये मिलन

मिले मिले दो बदन खिले खिले दो चमन
ये ज़िन्दगी कम ही सही कोई ग़म नहीं

होंठ वही हैं है वही मुस्कान
अब तक क्यों कर दबे रहे अरमान
बीते दिनों को भूल ही जाएँ
बीते दिनों को भूल ही जाएँ अब हम-तुम सजन

मिले मिले दो बदन खिले खिले दो चमन
ये ज़िन्दगी कम ही सही कोई ग़म नहीं
..................................
Mile mile do badan-Blackmail 1973

Sunday, 15 May 2011

तुम्हारे बिन गुज़ारे हैं कई दिन -आत्माराम १९७९

शंकर जयकिशन का संगीत हिंदी फिल्म संगीत की अमूल्य
निधि कहा जाता है। उनके संगीत में आपको वाद्य यंत्रों
का प्रचुर प्रयोग मिलेगा। सन १९७१ में जयकिशन के अवसान
के बाद शंकर अकेले ही संगीत तैयार करते रहे। उन्होंने
जोड़ी का नाम यथावत रखा-शंकर जयकिशन। आम श्रोता
तक इस प्रकार की जानकारी नहीं पहुँच पाती। वो केवल गीत
सुन सुन कर खुश हो लेता है। लता और रफ़ी के गाये युगल
गीत आपने कई सुने होंगे लेकिन कितने आप याद रख पाते
हैं वो अलग बात है। ये गीत सन ८० के आस पास बहुत बजा
करता था। इसकी फिल्म कब आई कब गई कुछ मालूम
नहीं पढ़ा। बरसों बाद जानकारी मिली कि ये शत्रुघ्न सिन्हा
और विद्या सिन्हा अभिनीत फिल्म आत्माराम से है। फिल्म में
आत्माराम का चरित्र शत्रुघ्न ने निभाया है। सिन्हा-सिन्हा की
जोड़ी वाली शायद ही कोई और फिल्म बनी हो । गीत में नायिका
नायक को उकसाती प्रतीत हो रही है और नायक दूर भाग रहा है।
ऐसा क्यूँ है ये जानने के लिए आपको फिल्म एक बार अवश्य देखना
पड़ेगी। फिल्म का निर्माण और निर्देशन सोहनलाल कँवर ने किया,
वही सोहनलाल जिनकी अधिकतर फिल्मों में आपको शंकर जयकिशन
का संगीत मिलेगा। इनकी जो फ़िल्में ज्यादा लोकप्रिय है वो है मनोज
कुमार अभिनीत बेईमान और राजेश खन्ना अभिनीत धनवान।

सन १९७५ की फिल्म सन्यासी के बाद शंकर-जयकिशन के नाम को
लोग भूलने लगे। इस गीत से उन्होंने फिर एक बार अपनी उपस्थिति
दर्ज करायी और उस समय के बने कर्णप्रिय युगल गीतों में इसे उच्च
स्थान दिलवाया। ये बात और है कि लक्ष्मी प्यारे कल्याणजी आनंदजी
और बप्पी लहरी के दौर में वे लम्बे समय तक नहीं टिक पाए।




गीत के बोल:

तुम्हारे बिन गुज़ारे हैं कई दिन अब ना गुजरेंगे
तुम्हारे बिन गुज़ारे हैं कई दिन अब ना गुजरेंगे
जो दिल में आ गई है हम वो कर ही गुजरेंगे
खबर क्या थी के अपने भी सितारे ऐसे बिगड़ेंगे
खबर क्या थी के अपने भी सितारे ऐसे बिगड़ेंगे
के जो पूजा के काबिल हैं वो ही यूँ रंग बदलेंगे

तुम्हारे बिन गुज़ारे हैं कई दिन अब ना गुजरेंगे

कई दिन बाद फिर ये साज ये सिंगार पाया है
नहीं मालूम था के आप यूँ इनकार कर देंगे
तुम्हें कैसे बताएं क्या हमारे साथ गुजरी है
तुम्हारे ख्वाब टूटेंगे अगर सच बात कह देंगे
नगे
तुम्हारे बिन गुज़ारे हैं कई दिन अब ना गुजरेंगे

तुम्हारी एक ना मानेंगे करेंगे आज मनमानी
बहुत तरसाया है तुमने नहीं अब और तरसेंगे
सताया तो नहीं करते कभी किस्मत के मारों को
किसी की जान जाएगी किसी के अरमान निकलेंगे

तुम्हारे बिन गुज़ारे हैं कई दिन अब ना गुजरेंगे
जो दिल में आ गई है हम वो कर ही गुजरेंगे
तुम्हारे बिन गुज़ारे हैं कई दिन अब ना गुजरेंगे

मनाया तुमको कितनी बार लेकिन तुम नहीं माने
तो अब मजबूर होकर हम शरारत पर भी उतरेंगे
हकीकत क्या है ये पहले बता देते तो अच्छा था
खुद अपने जाल से ही हम ना जाने कैसे निकलेंगे

तुम्हारे बिन गुज़ारे हैं कई दिन अब ना गुजरेंगे
जो दिल में आ गई है हम वो कर ही गुजरेंगे
तुम्हारे बिन गुज़ारे हैं, कई दिन अब ना गुजरेंगे

...........................................................................
Tumhare bin guzare hain-Atmaram 1979

Monday, 10 January 2011

यार तेरे सब नाच रहे-शाका १९८१

सर्दी का मौसम है आपके जोड़ जाम हो रहे होंगे। आइये आपको
नचाने वाला गीत सुनाएँ। इस गीत पर आप कुर्सी या सोफे पर बैठे
बैठे हिल कर भी नाच सकते हैं। फिल्म का नाम है शाका और परदे
पर इस गीत को कोरस के साथ मुख्य रूप से गाया है शत्रुघ्न सिन्हा
ने। गायक कलाकार हैं मोहम्मद रफ़ी। गीत का संगीत तैयार किया
है राजेश रोशन ने और ये गीत आपने शादी ब्याह के अवसर पर ज़रूर
एक आध बार सुना होगा, मेरा अनुमान है। गीत वर्मा मालिक साहब ने
लिखा है।

दूल्हे के भेस में हैं प्रेम चोपड़ा , इससे आप ये अंदाज़ा ना लगा लें कि ये
बदमाशों की बारात है। वैसे एक बात तो माननी पड़ेगी इस भेस में
प्रेम चोपड़ा कुछ शरीफ से नज़र आ रहे हैं।



गीत के बोल:

यार तेरे सब नाच रहे हैं
यार तेरे सब नाच रहे
तेरी सज के चली बारात
तेरे मैं सदके जावां

होए होए होए होए
यार तेरे सब नाच रहे हैं
होए होए होए होए
यार तेरे सब नाच रहे
तेरी सज के चली बारात
तेरे मैं सदके जावां
होए होए होए होए

हो ओ ओ ओ,
बरसों बाद मिल है हमको
बरसों बाद मिल है हमको
किस्मत वाली रात, होए

बरसों बाद मिल है हमको
किस्मत वाली रात
तेरे मैं सदके जावां

हो, यार तेरे सब नाच रहे
तेरी सज के चली बारात
तेरे मैं सदके जावां

साफ़े का रंग मतवाला
तेरे कुर्ते का रंग मतवाला
और सेहरा करे इशारे, हे ऐ ऐ

आज ही पूरे होंगे अब दिल के अरमान तुम्हारे
कुछ न कुछ तो हो के रहेगा
कुछ न कुछ तो हो के रहे
जब होगी दिल की बात, होय
कुछ न कुछ तो हो के रहेगा
जब होगी दिल की बात
तेरे मैं सदक़े जावाँ

यार तेरे सब नाच रहे तेरी सज के चली बारात
तेरे मैं सदक़े जावाँ

दूल्हे का मेरा रब रखवाला
दूल्हे का मेरा रब रखवाला
ये चला है दुल्हन लाने
दूल्हे के दिल में क्या-क्या ये बात न कोई जाने
जिसके लिये बेचैन है तू
जिसके लिये बेचैन है तू वो बिगड़ी बनेगी बात, होय
जिसके लिये बेचैन है तू वो बिगड़ी बनेगी बात
तेरे मैं सदक़े जावाँ

यार तेरे सब नाच रहे तेरी सज के चली बारात
तेरे मैं सदक़े जावाँ

फिर न मिले तुझे ऐसी घड़ी
फिर न मिले तुझे ऐसी घड़ी
जी भर के ख़ुशी मना ले
कोई हसरत रहे ना बाकी ऐसा रंग जमा ले, होय
अगर ये मौक़ा निकल गया तो
अगर ये मौक़ा निकल गया तो मलता रहेगा हाथ
होय
अगर ये मौक़ा निकल गया तो मलता रहेगा हाथ
तेरे मैं सदक़े जावाँ
यार तेरे सब नाच रहे हैं
होय होय होय होय

यार तेरे सब नाच रहे तेरी सज के चली बारात
तेरे मैं सदक़े जावाँ
यार तेरे सब नाच रहे तेरी सज के चली बारात
तेरे मैं सदक़े जावाँ

................................
Yaar tere sab nach rahe hain-Shaaka 1981

Thursday, 25 November 2010

ऐसी वैसी ना समझ सजना -जानी दुश्मन १९७९

रीना रॉय फिल्मों में सुनील दत्त और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ बहुत
देखी गयीं। एक फिल्म है जिसमे सुनील दत्त और शत्रुघ्न सिन्हा
दोनों मौजूद हैं। इसमें उनकी जोड़ी बनाई गई है सुनील दत्त के साथ।
शत्रुघ्न रीना के पीछे भागते नज़र आते हैं और रेखा शत्रुघ्न के पीछे।

इस गीत में रीना शत्रुघ्न को जवाब दे रही हैं गीत के माध्यम से।
बड़ा ही कन्फ्युज़ियाना जवाब है जिससे ये स्पष्ट नहीं होता कि नायिका
के मन में क्या है। फिल्म इसलिए तो देखी जाती है। सारी कहानी यहाँ
छाप दी तो मज़ा किरकिरा हो जायेगा ना। गायिका हैं आशा भोंसले
और गीत लिखा है वर्मा मालिक ने।



गीत के बोल:

ऐसी वैसी ना समझ सजना
ऐसी वैसी ना समझ सजना
जान दे दूँगी या जान ले लूंगी
ऐसी वैसी ना समझ सजना
ऐसी वैसी ना समझ सजना
जान दे दूँगी या जान ले लूंगी
ऐसी वैसी ना समझ सजना

इतने तो मेरा दिल भी जानता ज़रूर है
कितनी तू मेरे पास है और कितनी तू दूर है

काटों या फूल जो भी चाहे इसपे डाल दे
काटों या फूल जो भी चाहे इसपे डाल दे
मैंने तो ज़िन्दगी का दामन बिछ दिया
मैंने तो ज़िन्दगी का दामन बिछ दिया
दामन बिछ दिया
अभी तू ना समझे, मुझे अपना हाँ
मुझे अपना हाय, मुझे अपना

ऐसी वैसी ना समझ सजना
ऐसी वैसी ना समझ सजना
जान दे दूँगी या जान ले लूंगी
ऐसी वैसी ना समझ सजना

जो देख रहा हूँ कहीं ख्वाब तो नहीं है
काटों के बीच छुपा कहीं गुलाब तो नहीं है

इस कदर तू आ दिल के करीब है
इस कदर तू आ दिल के करीब है
लगता है मेरे प्यार का तू नसीब है
नसीब है

मैंने जो कहा उसे याद, हाँ याद
ज़रा याद रखना

ऐसी वैसी ना समझ सजना
ऐसी वैसी ना समझ सजना
जान दे दूँगी या जान ले लूंगी
ऐसी वैसी ना समझ सजना

Monday, 22 November 2010

दे दे दे दे दे दे ज़रा-बॉम्बे ४०५ मील .

एक अनार दो बीमार। इस श्रेणी में हम आपको पहला गीत सुनवा रहे हैं।
'विक्टोरिया नंबर २०३' वाले बृज सढाना साहब ने ही इस फिल्म का निर्देशन
किया था। एक मसाला फिल्म थी जिसके ज्यादा मात्रा मसालों से कुछ
दर्शकों को अपच हो गई। फिल्म की एडिटिंग में त्रुटियाँ थीं वरना इसको और
बेहतर बनाया जा सकता था। फिल्म का सशक्त पहलू इसके गीत हैं। संगीत
अच्छा है फिल्म का, लेकिन फिल्म के ना चलने की स्तिथि में अक्सर संगीत
भी डब्बे में बंद होकर रह जाता है। वैसा ही कुछ हुआ। खैर छोडिये ये सब और
गीत सुनिए जिसे परदे ओपर शत्रुघ्न और विनोद खन्ना गा रहे हैं जीनत अमान
के लिए । पार्श्व गायन किया है-किशोर कुमार और महेंद्र कपूर ने। इसके बोल है
इन्दीवर साहब के और धुन है कल्यानजी आनंदजी की। गीत की तुकबंदी एकदम
फिट किसम की है और तेज़ गति वाला ये गीत आपको अंत तक बंधे रखेगा।





गीत के बोल:

दे दे दे दे दे दे ज़रा
हमें दे दे ज़रा मंज़ूरी
दे दे दे दे दे दे ज़रा
साथ रहने की तू मंज़ूरी

तेरे लिए हम हैं ज़रूरी
हमारे लिए तू है ज़रूरी
तेरे लिए हम हैं ज़रूरी
हमारे लिए तू है ज़रूरी

बिन तेरे हम हैं अधूरे
बिन तेरे हम हैं अधूरे
ओये हम बिन तू है अधूरी

अरे दे दे दे, दे दे ज़रा मंज़ूरी
हमें दे दे ज़रा मंज़ूरी
तेरी तो हर शर्त करेंगे हम पूरी

पास तेरे वो चीज़ है जो भी देखे हो दीवाना
रंग भी सुन्दर, अंग भी सुन्दर
सुन्दरता का खज़ाना
तू है सुन्दरता का खज़ाना
रूप तिजोरी सौंप दे हमको
कर लेगा कोई चोरी, गोरी
कर लेगा कोई चोरी
सिवा हमारे सब लोगों को एक यही कमजोरी
गोरी, एक यही कमजोरी

अरे कह दे कह दे कह दे ज़रा
तेरी अब क्या है मजबूरी
तेरे लिए हम हैं ज़रूरी
हमारे लिए तू है ज़रूरी
ओ बिन तेरे हम हैं अधूरे
हम बिन तू है अधूरी

अरे दे दे दे, हमें दे दे ज़रा मंज़ूरी
तेरी तो हर शर्त करेंगे हम पूरी

तेरे हाथों में वो जादू
तेरी वो हस्ती है
तीनों दुनिया दे कर तू गर
मिल जाए सस्ती है
गर मिल जाए सस्ती है
तेरा हर गम बाटेंगे हम
हिस्सेदार बना ले
हमको हिस्सेदार बना ले
हमको अपना यार नहीं तो
पहरेदार बना ले,
अपना पहरेदार बना ले

अरे कर दें कर दें कर दें तेरा
हर सपना हम सिन्दूरी

तेरे लिए हम हैं ज़रूरी
हमारे लिए तू है ज़रूरी
बिन तेरे हम हैं अधूरे
हम बिन तू है अधूरी

अरे दे दे दे, हमें दे दे ज़रा मंज़ूरी
तेरी तो हर शर्त करेंगे हम पूरी
 
 
www.lyrics2nd.blogspot.com