कुछ भूले बिसरे गीत ऐसे भी हैं जो कम प्रसिद्द संगीतकारों द्वारा बनाये गए मगर
उन्हें सुनकर आपको ऐसा लगेगा की किसी नियमित रूप से सुनाई देने वाले नाम
ने इन्हें बनाया हो. ऐसे गीत अधिकतर आपको गुमनाम फिल्मों में मिलेंगे. आज
आपको एक और भूला हुआ गीत सुनवा रहे हैं.
ये गीत है फिल्म बेखबर से जिसे लिखा राजा मेहँदी अली खान ने और इसका संगीत
बनाया है एस मोहिंदर ने. सरदार मोहिंदर सिंह सरना जो इनका पूरा नाम है, के
संगीत से मैं काफी प्रभावित हूँ. उनके संगीत की गुणवत्ता बहुत ही आला दर्जे की है.
उन्होंने कम फिल्मों में संगीत दिया मगर जितना भी दिया वो अनमोल खजाने जैसा
है.
गीत सुनकर आपको कहीं लगेगा कि ये चित्रगुप्त की धुन है तो कभी लगेगा मदन मोहन
की बंदिश है.
गीत के बोल:
फिर तेरी याद नए गीत सुनाने आई
फिर तेरी याद नए गीत सुनाने आई
दिल की दुनिया में नए दीप जलाने आई
फिर तेरी याद नए गीत सुनाने आई
ये ख्यालों में भी, ख्वाबों में भी, तडपाती है
मुस्कुराती हुयी ये कह के चली आती है
मैं तुझे इश्क के शोलों से बचने आई
फिर तेरी याद नए गीत सुनाने आई
याद-ऐ-महबूब इधर आ, मैं तुझे प्यार करूं
याद-ऐ-महबूब इधर आ, मैं तुझे प्यार करूं
तू अगर जान भी मांगे तो न इनकार करूं
एक दीवाने से प्यार क्यों जताने आई
फिर तेरी याद नए गीत सुनाने आई
दिल की दुनिया में नए दीप जलाने आई
फिर तेरी याद नए गीत सुनाने आई
.......................................
Phir teree yad naye geet-Bekhabar 1965
Showing posts with label Raja Mehdi Ali Khan. Show all posts
Showing posts with label Raja Mehdi Ali Khan. Show all posts
Tuesday, 30 August 2011
Saturday, 4 December 2010
शोख नज़र की बिजलियाँ- वो कौन थी १९६४
मदन मोहन ने आशा भोंसले की सेवाएँ भी लीं और कुछ
कुछ आशा के प्रचलित नगमे उन्हीं के बनाये हुए हैं।
उन जाने पहचाने गीतों में एक है वो कौन थी का थोडा
तेज़ गति वाला गीत-शोख नज़र की बिजलियाँ। उनके
संगीतबद्ध किये आशा के गीतों को वो प्रसिद्धि तो नहीं
मिली जो लता के गाये गीतों को मिली, लेकिन मदन मोहन
भक्त कई बार औपचारिकता निभाने के लिए आशा के
गीत भी सुन कर वाह वाह कर लिया करते हैं।
गीत फिल्माया गया है तीखे नाक नक्श वाली अभिनेत्री
परवीन चौधरी पर । हिंदी फिल्म के दर्शकों को बर्फ पर
स्केटिंग क्या होती है ये बतलाने वाला गाना। कितने सस्ते
में एक दर्शक दुनिया की सैर कर लेता है हिंदी गीतों के
बहाने। इसमें स्केटिंग करने वाले एक दुसरे का हाथ
पकड़ कर कलाबाजियां दिखा रहे हैं ताकि गिरे भीं तो
उस अंदाज़ में-हम तो डूबेंगे सनम तुमको भी ले डूबेंगे।
गीत के बोल:
हो, आ हा हा हा हा हो हो हो , आ हा हा हा हा हो हो हो
शोख़ नज़र की बिजलियाँ दिल पे मेरे गिराए जा
मेरा न कुछ ख़्याल कर, तू यूँ ही मुस्कुराए जा
शोख़ नज़र की बिजलियाँ
जाग उठी है आरज़ू, जैसे चिराग़ जल पड़े
अब तो वफ़ा की राह में, हम तेरे साथ चल पड़े
चाहे हँसाए जा हमें, चाहे हमें रुलाए जा
शोख़ नज़र की बिजलियाँ दिल पे मेरे गिराए जा
मेरा न कुछ ख़्याल कर, तू यूँ ही मुस्कुराए जा
शोख़ नज़र की बिजलियाँ
चैन कहीं किसी घड़ी, आये ना तेरे बिन मुझे
काश मैं इस जहान से, छीन लूँ एक दिन तुझे
मैं तेरे साथ साथ हूँ, चाहे नज़र बचाए जा
शोख़ नज़र की बिजलियाँ दिल पे मेरे गिराए जा
मेरा न कुछ ख़्याल कर, तू यूँ ही मुस्कुराए जा
शोख़ नज़र की बिजलियाँ
..........................................
Shokh Nazar Ki Bijliyan-Woh Kaun Thi 1964

Labels:
1964,
Asha Bhosle,
Madan Mohan,
Raja Mehdi Ali Khan,
Wo kaun thi
Friday, 3 December 2010
लग जा गले के फिर ये हंसी रात-वो कौन थी १९६४
राज खोसला की सस्पेंस फिल्म से अगला गीत पेश है।
ये फिल्म भी बहुत से पहाड़ी वाले दृश्यों से भरी पड़ी है।
अब पहाड़ी है तो राग पहाड़ी पर आधारित कोई गीत भी
होना चाहिए। है जी है, एक गीत और वो भी सुपर डुपर
हिट गीत। राजा मेहँदी अली खान के बोल और मदन
मोहन का संगीत, परदे पर साधना और परदे के पीछे
लता मंगेशकर की आवाज़। इसका फिल्मांकन भी
ज़ोरदार है। अपनी नायिकाओं को किस तरह बला की
खूबसूरत दिखाया जाए ये फलसफा राज खोसला के गीतों
से सीखे कोई। मदन मोहन की इस रचना का मैं भी बड़ा
दीवाना हूँ । उल्लेखनीय है कि ये गीत सम्पादित स्वरुप
में उपलब्ध है फिल्म के एल. पी. रिकोर्ड पर। फिल्म वाला
वर्जन थोडा लम्बा है और इसमें संगीत के अंश कुछ
ज्यादा हैं। 'लग जा गले' कहने का इससे खूबसूरत अंदाज़
शायद ही आपको देखने को मिले।
इसका आधुनिक और ठेठ तरीका यूँ होगा, नायिका नायक
से बोलेगी -ओये सोणियो यूँ घूर घूर के क्या देख रहे हो,
गले लग जा, ये नाईट शिफ्ट फिर नहीं होगी , गले नहीं
लगा तो तो भूत बन के तेरे गले पड़ जाऊंगी। गीत में
निवेदन की जगह हुक्म होगा। ऐसा होने की संभावना
थोड़ी कम है क्यूंकि रीमिक्स वालों के लिए मदन मोहन
की रचनायें सरदर्द हैं।
गीत के बोल:
लग जा गले हूँ हूँ हूँ , हसीं रात हं हं हं
लग जा गले कि फिर ये हसीं रात हो न हो
शायद फिर इस जनम में मुलाक़ात हो न हो
लग जा गले कि फिर ये हसीं रात हो न हो
शायद फिर इस जनम में मुलाक़ात हो न हो
लग जा गले से, ऐ
हमको मिली हैं आज, ये घड़ियाँ नसीब से
हमको मिली हैं आज, ये घड़ियाँ नसीब से
जी भर के देख लीजिये हमको क़रीब से
फिर आपके नसीब में ये बात हो न हो
फिर इस जनम में मुलाक़ात हो न हो
लग जा गले कि फिर ये हसीं रात हो न हो
शायद फिर इस जनम में मुलाक़ात हो न हो
लग जा गले से, ऐ
पास आइये कि हम नहीं आएंगे बार-बार
पास आइये कि हम नहीं आएंगे बार-बार
बाहें गले में डाल के हम रो लें ज़ार-ज़ार
आँखों से फिर ये प्यार की बरसात हो न हो

Lata Mangeshkar,
Madan Mohan,
Manoj Kumar,
Raja Mehdi Ali Khan,
Sadhna,
Wo kaun thi
Subscribe to:
Posts (Atom)