Social Icons

Showing posts with label Nalini Jaywant. Show all posts
Showing posts with label Nalini Jaywant. Show all posts

Thursday, 4 August 2011

दिल लुभा के मेरे साथी-मुक्ति १९६०

दुर्लभ और कर्णप्रिय गीतों की श्रृंखला में अगला मधुर गीत
पेश है फिल्म मुक्ति (१९६०) से. मोतीलाल और नलिनी जयवंत
अभिनीत फिल्म में अनजान से संगीतकार मलय चक्रवर्ती का
संगीत है.

प्रस्तुत गीत लता मंगेशकर कि आवाज़ में है जिसके बोल लिखे
हैं मुनीर काज़मी ने.



गीत के बोल:

दिल लुभा के मेरे साथी भूल जाना ना
जैसे रोती है घटा ऐसे रुलाना ना
दिल लुभा के मेरे साथी भूल जाना ना
दिल लुभा के भूल जाना ना

बात नैनों से हुई रातों कि नींद गयी
बात नैनों से हुई रातों कि नींद गयी
बार बार आये ख्यालों में ये कह न सकी
इस तडपते दिल को तुम मेरी कसम तडपाना ना
जैसे रोती है घटा ऐसे रुलाना ना
दिल लुभा के भूल जाना ना

चांदनी भी खिल उठी नीले गगन के बागों में
चांदनी भी खिल उठी नीले गगन के बागों में
चैन दिल का ढूंढती हूँ चन्द्रमा के दाग में
चैन दिल का ढूंढती हूँ चन्द्रमा के दाग में

रात के तारों को बादल में छिपाना ना
जैसे रोती है घटा ऐसे रुलाना ना
दिल लुभा के भूल जाना ना
....................................
Dil lubha ke mere sathi-Mukti 1960

Tuesday, 7 June 2011

नई ज़िन्दगी से प्यार कर के देख-शिकस्त १९५३

क से क्लासिक। सबकी क्लासिक की अपनी अपनी परिभाषा होती
है। आइये एक क्लासिक गीत देखें और सुनें। इसके क्लासिक होने का
सबसे पहला कारण ये है कि ये शैलेन्द्र का लिखा हुआ गीत है और
प्रेरणादाई गीत है। संगीतमय फिल्म शिकस्त से ये गीत लिया
गया है। ब्लॉग पर ये शिकस्त फिल्म का तीसरा गीत है। पिछले
दो गीत तलत महमूद की आवाज़ में हैं, इसमें रफ़ी की आवाज़ है।





गीत के बोल:

हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ

नई ज़िन्दगी से प्यार कर के देख
इसके रूप का सिंगार कर के देख
इसपे जो भी है निसार कर के देख
नई ज़िन्दगी से प्यार कर के देख

नई ज़िन्दगी से प्यार कर के देख
इसके रूप का सिंगार कर के देख
इसपे जो भी है निसार कर के देख
नई ज़िन्दगी से प्यार कर के देख

सच कभी तो होंगे ख़्वाब और ख़याल, तेरे ख़्वाब और ख़याल
हो तेरे ख़्वाब और ख़याल
कब तलक रहेंगे बेक़सी के जाल, दिल पे बेक़सी के जाल
हो दिल पे बेक़सी के जाल
वक़्त सुन चुका है तेरे दिल का हाल तेरे दिल का हाल
वक़्त सुन चुका है तेरे दिल का हाल तेरे दिल का हाल
और चार दिन गुज़ार कर के देख
नई ज़िन्दगी से प्यार कर के देख
इसपे जो भी है निसार कर के देख
नई ज़िन्दगी से प्यार कर के देख

दिल के तार छू के गा रहा है कौन गीत गा रहा है कौन
हो गीत गा रहा है कौन
ले के ये बहारें आ रहा है कौन मुस्कुरा रहा है कौन
हो मुस्कुरा रहा है कौन
तन पे और मन पे छा रहा है कौन छा रहा है कौन
तन पे और मन पे छा रहा है कौन छा रहा है कौन
अपना दिल किसी पे हार कर के देख
नई ज़िन्दगी से प्यार कर के देख
इसपे जो भी है निसार कर के देख

नई ज़िन्दगी से प्यार कर के देख
इसके रूप का सिंगार कर के देख
इसपे जो भी है निसार कर के देख
नई ज़िन्दगी से प्यार कर के देख

हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
नई ज़िन्दगी से प्यार कर के देख
इसके रूप का सिंगार कर के देख
इसपे जो भी है निसार कर के देख
नई ज़िन्दगी से प्यार कर के देख

नई ज़िन्दगी से प्यार कर के देख
इसके रूप का सिंगार कर के देख
इसपे जो भी है निसार कर के देख
नई ज़िन्दगी से प्यार कर के देख


नींद से धरती को जो जगायेगा ज़मीं को जो जगायेगा
ज़मीं को जो जगायेगा
बीज आँसुओं के जो बिछायेगा जो मेहनतें लुटायेगा
जो मेहनतें लुटायेगा
फूल उसके आँगन में मुस्कुरायेगा मुस्कुरायेगा
फूल उसके आँगन में मुस्कुरायेगा मुस्कुरायेगा
और चार दिन गुज़ार कर के देख
नई ज़िन्दगी से प्यार कर के देख
इसपे जो भी है निसार कर के देख
नई ज़िन्दगी से प्यार कर के देख

गा रही है धरती गीत प्यार के सुहाने गीत प्यार के
सुहाने गीत प्यार के
दिन गुज़र चुके हैं इंतज़ार के हो तेरे इंतज़ार के
हो तेरे इंतज़ार के
चुप न रह पपीहे ये मन को मार के मन को मार के
चुप न रह पपीहे मन को मार के मन को मार के
आयेंगे पिया पुकार कर के देख
नई ज़िन्दगी से प्यार कर के देख
आयेंगे पिया पुकार कर के देख

नई ज़िन्दगी से प्यार कर के देख
इसके रूप का सिंगार कर के देख
इसपे जो भी है निसार कर के देख
नई ज़िन्दगी से प्यार कर के देख
.....................................
Nayi zindai se pyar kar ke dekh-Shikast 1953

Monday, 27 December 2010

दिल लगा के कदर गई प्यारे- काला पानी १९५८

अभी दो दिन पहले नलिनी जयवंत के दुखद निधन की खबर सुनने में
आई। ५० के दशक की सुपर सितारा रहीं नलिनी जयवंत अपने आशियाने
में शांत ज़िन्दगी व्यतीत कर रही थीं। उनकी मौत पर भी सवाल खड़े हो
चुके हैं। उनकी रहस्मय परिस्थितियों में मौत की शंका व्यक्त की जा रही है।
जीवन के आखरी दिनों में उन्होंने दो जीवों को अपने घर में शरण दी थी वे भी
अब बेसहारा हो गए हैं। कमोबेश यही स्तिथि हर जीव के साथ हो जाती है जब
उस पर से स्नेह का साया उठ जाता है। चकाचौंध की ज़िन्दगी बिताने वाले
कलाकारों का ऐसा अंत मन को व्यथित करता है, शायद नियति को यही मंज़ूर
होता है , जितनी शोहरत उन्हें जीवन के पूर्वार्ध में प्राप्त होती है उतनी ही गुमनामी
में उन्हें उत्तरार्ध में मिलती है । कुछ ही कलाकार खुशकिस्मत होते हैं जिनका नाम
मरते दम तक जनता द्वारा लिया जाता है। नलिनी बॉलीवुड की पहली फैशन क्वीन
के रूप में पहचानी जाती थीं। ईश्वर दिवंगत आत्मा की आत्मा को शांति प्रदान करे।

आइये सुनें एक गीत देव आनंद और नलिनी जयवंत अभिनीत एक पुराणी फिल्म
काला पानी से जो सन १९५८ में आई थी। गीत में स्वर आशा भोंसले का है और धुन
एस डी बर्मन की। ये गीत काफी चर्चित और लोकप्रिय हुआ था।



गीत के बोल:

आ आ आ
ऊ ऊ ऊ
दिल लगा के क़दर गई प्यारे
दिल लगा के क़दर गई प्यारे
दिल लगा के
पूछे ना कोई फिरूं बेसहारे
पूछे ना कोई फिरूं बेसहारे
दिल लगा के क़दर गई प्यारे
दिल लगा के

धिन ता धा ता ता ता धा

बोली बोले दुनिया सारी
मैं राजा तुमसे हारी
क्या करूं मैं नैनामारी
कहो ना क्या करूं मैं नैनामारी
कोई कुछ पुकारे
कोई कुछ पुकारे
दिल लगा के क़दर गई प्यारे
दिल लगा के
दिल लगा के
दिल लगा के

धिन ता धा ,ता ता ता धा

ना कोई साथी ना कोई बेली
सोऊँ-जागूँ मैं अकेली
सूनी सेजिया सूनी हवेली
देखो ना सूनी सेजिया सूनी हवेली
ये सोचा था मन में बसूँगी तिहारे

दिल लगा के क़दर गई प्यारे
दिल लगा के
पूछे ना कोई फिरूं बेसहारे
दिल लगा के क़दर गई प्यारे
..............................
Dil laga ke kadar gayi pyare-Kala Pani 1958

Monday, 13 December 2010

आ के अब आता नहीं दिल को करार-महबूबा १९५४

आपको इस ब्लॉग पर १९७६ की महबूबा फिल्म से
दो गीत सुनवाए जा चुके हैं। आइये अब सुना जाए
गीत जी की एक पसंद की अभिनेत्री पर फिल्माया गया
लता जी का गाया गीत। फिल्म में शम्मी कपूर और
नलिनी जयवंत की जोड़ी है।

उस ज़माने में नलिनी जयवंत एक नामी सितारा
थीं और शम्मी नए कलाकार। शम्मी को इस हिसाब
से सभी काल की सुन्दर अभिनेत्रियों के साथ अभिनय
का मौका मिल गया। स्वयं के निर्देशन में फिल्म
मनोरंजन में जीनत अमान के साथ अभिनय का भी
मौका मिला हालाँकि उस फिल्म के हीरो थे संजीव कुमार।




गाने के बोल:

आ के अब आता नहीं दिल को करार
आ के अब आता नहीं दिल को करार
राह तकते थक गया है इंतज़ार

आ के अब आता नहीं दिल को क़रार

किस कदर बेचैन है दुनिया मेरी
किस कदर बेचैन है दुनिया मेरी
दिल की हर धड़कन में है आहात तेरी
आरजुएँ हो रही हैं बेकरार

आ के अब आता नहीं दिल को करार

दिल सदायें दे रहा है तू कहाँ
दिल सदायें दे रहा है तू कहाँ
मुन्तजिर है चाँद तारे आसमान
ये हवाएं ये फज़ाएँ ये बहार

आ के अब आता नहीं दिल को करार

पास तेरे वो हसीं रातें गई
पास तेरे वो हसीं रातें गई
प्यार की रंगीं मुलाक़ातें गई
रह गया है दर्द दिल की यादगार

आ के अब आता नहीं दिल को क़रार
आ के अब आता नहीं दिल को करार
राह तकते थक गया है इंतज़ार

आ के अब आता नहीं दिल को क़रार

Wednesday, 8 December 2010

वो पास नहीं मजबूर है दिल-नौबहार १९५२

एक संगीतप्रेमी ने पूछा था-आप कैसे गीत सुनते हैं।
अमूमन इस सवाल का जवाब मैं कुछ लोकप्रिय गीत
गिनवा कर दे देता हूँ। कुछ हद तक ठीक भी है क्युंकि
मैं हर तरह का संगीत सुनना पसंद करता हूँ। अब वो
चाहे १५० लोगों के ओर्केस्ट्रा से भरा हुआ कोई संगीत
का टुकड़ा हो या डालडे के तीन के डब्बे से बने इकतारे
के साथ कोई प्रलाप। सब सुन लेता हूँ। इन सबके बीच
पोप, कॉर्न, रॉक, सॉइल, मेटल, प्लांट, एनिमल सब तरह
का संगीत आ जाता है।

वास्तविकता में कैसे गीत ज्यादा सुनता हूँ-उसका एक
नमूना पेश है आपके लिए-फिल्म नौबहार(१९५२) का
ये गीत जो नलिनी जयवंत पर फिल्माया गया है और
लता मंगेशकर ने गाया है। कवि शैलेन्द्र के लिखे बोलों
को सुरों में ढाला है रोशन ने। गीत का ऑडियो उपलब्ध
है सुनने के लिए और विडियो आप देखना चाहें तो
इस लिंक को क्लिक कर लीजिये। विडियो

मुझे ज़्यादातर दर्द भरे और सॉफ्ट गीत पसंद हैं। दर्द भरे
और रोतले गीतों में फर्क है। कुछ तो गीत ही रोते हुए से
प्रतीत होते हैं। इस पर ज्यादा चर्चा नहीं वरना सन
१९००-१९३५ के दौर के गीत सुनने वाले मेरे पीछे लग
जायेंगे।

नलिनी जयवंत के पास भी जादुई ऑंखें थीं। अक्सर
देखा गया है कि जिन नायक नायिकाओं की ऑंखें
भावाभिव्यक्ति में समर्थवान होती हैं वही ज्यादा
लोकप्रिय और सफल होते हैं, कुछ अपवाद हमेशा
मिलेंगे आपको, जैसे अजय देवगन आँखों से बढ़िया
अभिनय कर लेते हैं मगर नंबर एक की कुर्सी पर
कोई और बैठा है।




गीत के बोल:

भटके हुए मुसाफिर मंजिल को ढूंढते हैं
दिल खो गया हमारा हम दिल को ढूंढते हैं

वो पास नहीं मजबूर है दिल हम आस लगाये बैठे हैं
उम्मीद भरे अरमानों का तूफ़ान छुपाये बैठे हैं

जाओ के वही बेदर्द हो तुम
जाओ के वही बेदर्द हो तुम
वादों का जिन्हें कुछ भास् नहीं
हम हैं के तुम्हारे वादों पर
दुनिया को भुलाये बैठे हैं


बरबाद है दिल उजड़ा है चमन,
बेरंग हुई फूलों की खबन
बरबाद है दिल उजड़ा है चमन,
बेरंग हुई फूलों की खबन
बेकार उलझते काटों से
दामन को बचाये बैठे हैं

वो पास नहीं मजबूर है दिल
हम आस लगाये बैठे हैं
..............................
Wo paas nahin majboor hai dil-Naubahaar 1952
 
 
www.lyrics2nd.blogspot.com