Social Icons

Showing posts with label Kuchh to hai. Show all posts
Showing posts with label Kuchh to hai. Show all posts

Wednesday, 15 December 2010

होने लगा होने लगा-कुछ तो है २००२

एकता कपूर फिर से सुर्ख़ियों में हैं। इसलिए "क्यूंकि वे एकता कपूर हैं"
एकता कपूर के किसी सीरियल का शीर्षक गीत नहीं सुनवाने जा
रहे हैं आपको बल्कि उनके भ्राता श्री के ऊपर फिल्माया गया एक
गीत सुनवा रहे हैं आपको।

सुनिए फिल्म "कुछ तो है" से एक गीत। फिल्म में कुछ तो ज़रूर है।
संगीत अपेक्षाकृत अच्छा है इसका। एक धाम-धामा-धाम गीत
आपको सुनवा ही चुके हैं इस फिल्म का-डिंग डोंग डिंग। गीत में
आपको दो अभिनेत्रियाँ दिखेंगी(बहुत सी युवतियां और भी हैं
जिनको ना मैं पहचानता हूँ ना आप पहचान पाएंगे) । शादी के
अवसर पर ये गीत गाया जा रहा है। जैसा कि बॉलीवुड का पुराना
अंगूठे वाला नियम(thumb rule)कहता है-इस शादी की भव्यता
में भी कोई कमी नहीं है। अन्नू मलिक ने इस गीत के संगीत में
सितार और बांसुरी का भी प्रयोग किया है। बोल समीर के हैं और
गीत गाया है सुनिधि चौहान, प्रिया भट्टाचार्य और ढेर सारी जनानी
आवाजों वाले कोरस ने।



गीत के बोल:

शर्म से कह रही हैं चूड़ियाँ, आ सनम
अब मिटा दूरियां, हाँ
होने लगा होने लगा होने लगा होने लगा होने लगा
ओये होए होए प्यार मुझे होने लगा
प्यार मुझे होने लगा

खोने लगा खोने लगा खोने लगा खोने लगा खोने लगा
ओये होए होए दिल मेरा खोने लगा,
दिल मेरा खोने लगा

ओ हो हो हो हो हो हो हो, हो हो, ओ ओ

कोरस की लम्बी सी हूँ हाँ

ओ हो हो हो हो हो हो हो, हो हो, ओ ओ
ओ हो हो हो हो हो हो हो, हो हो, ओ ओ

मेरा मन मेरा तन सिर्फ तेरा सजन
तू मेरी धडकनों में बसा है
खोयी हूँ ख्वाबों में अब तो शाम-ओ-सहर
मेरी पलकों में तू ही छुपा है
तू मुझे मिल गया हर ख़ुशी मिल गई
ये मेरी चाहतों कि दुआ है
पायलें पैरों की बज रही
रिश्तों की डोलियाँ सज रही, हाँ
आने लगा आने लगा आने लगा आने लगा आने लगा
ओये होए होए चैन मुझे आने लगा,
चैन मुझे आने लगा

ओये होए होए प्यार मुझे होने लगा,
प्यार मुझे होने लगा
खोने लगा खोने लगा खोने लगा खोने लगा खोने लगा
ओये होए होए दिल मेरा खोने लगा,
दिल मेरा खोने लगा

ओ हो हो हो हो हो हो हो, हो हो, ओ ओ

थोड़े दिन दूरी थी, फिर भी जान-ए-वफ़ा
हर घडी रात दिन पास थे हम
यादों के सायें में हर कदम संग थे
चाहतें ना कभी हुई कम
हम मिले जो यहाँ मिल गए दो जहाँ
ना जुदा अब कभी होंगे जानम
तू मेरे सामने आ गया
देख के क्या नशा छा गया, हाँ
जाने लगा जाने लगा जाने लगा जाने लगा जाने लगा

ओ होए होए दर्द मेरा जाने लगा, दर्द मेरा जाने लगा
ओ होए होए प्यार मुझे होने लगा, प्यार मुझे होने लगा
खोने लगा खोने लगा खोने लगा खोने लगा खोने लगा
ओ होए होए दिल मेरा खोने लगा, दिल मेरा खोने लगा
ओ हो हो हो हो हो हो हो, हो हो, ओ ओ
 
 
www.lyrics2nd.blogspot.com