Social Icons

Showing posts with label Kareena Kapoor. Show all posts
Showing posts with label Kareena Kapoor. Show all posts

Sunday, 22 December 2013

तेरी मेरी मेरी तेरी प्रेम कहानी-बॉडीगार्ड 2011

मलाई खाते ही कलई खुली. ऐसा कुछ किस्सा हुआ इस मधुर गीत के
बाद. मूल रचना चाहे किसी भी भाषा में हो, अगर अंदर तक छूने वाली हो
तो शब्द समझ आये न आये, वो असर ज़रूर करती है. संगीत में यही
कमाल है. आप धुन सुन कर भी आनंदित हो सकते हैं.

गीत है फिल्म बॉडी गार्ड से . गीत है-तेरी मेरी मेरी तेरी प्रेम कहानी .......
कुछ लोगों का मानना है कि ये गीत क्लियोपेट्रा स्ट्रांटन के गाये गीत से
प्रेरित है. सुनने में ऐसा ही लगता है. अब प्रश्न ये है कि क्लिओपेट्रा का गाया
गीत एक सदियों पुराने क्रिसमस कैरोल से प्रेरित है क्या. आपके सामने कुछ
नमूने प्रस्तुत हैं. अब आप खुद ही डिसाइड कीजिये क्या है मसला. हम
तो गीत कि मधुरता पर ही ध्यान देंगे. संगीतकार को धनयवाद भी देंगे
कि उसने इतने सस्ते में हमारा बदिया चीजों से परिचय कराया.



सुना जाता है कि क्लिओपेट्रा ने ३ साल कि उम्र से गाना शुरू कर दिया था जिस
उम्र में दूसरे बच्चे "भां" "भां" ही करते रह जाते हैं.



गीत गाया है राहत फ़तेह अली खान ने और उनक गायन में १० टका हिमेश प्रीतम
असर मिलेगा आपको. साथ दे रही हैं नोट परफैक्ट गायिका-श्रेया घोषाल. इसके बोल
लिखे हैं शब्बीर अहमद ने.






गीत के बोल:

तेरी मेरी मेरी तेरी प्रेम कहानी है मुश्किल
दो लफ़्ज़ों में ये बयां न हो पाए
एक लड़का एक लड़की की ये कहानी है नायी
दो लफ़्ज़ों में ये बयां न हो पाए

तेरी मेरी मेरी तेरी प्रेम कहानी है मुश्किल
दो लफ़्ज़ों में ये बयां न हो पाए
एक दूजे से हुए जुदा जब इक दूजे के लिए बने

तुमसे दिल जो लगाया तो जहां मैंने पाया
कभी सोचा न था यूँ मीलों दूर होगा साया
क्यूँ खुदा तूने मुझे ऐसा ख़्वाब दिखाया
जब हाकीकत में उसे तोडना था

एक दूजे से हुए जुदा जब इक दूजे के लिए बने
तेरी मेरी मेरी तेरी प्रेम कहानी है मुश्किल
दो लफ़्ज़ों में ये बयां न हो पाए

तेरी मेरी बातों का हर लम्हा सबसे अनजाना
दो लफ़्ज़ों में ये बयां न हो पाए
हर एहसास में तू है हर एक  में तेरा अफसाना
दो लफ़्ज़ों में ये बयां न हो पाए

सारा दिन बीत जाए सारी रात जगाये
बस ख्याल तुम्हारा लम्हा लम्हा तडपाये
ये तड़प कह रही है मिट जाए फासले
तेरे मेरे दरमियाँ है जो सारे

एक दूजे से हुए जुदा जब इक दूजे के लिए बने
तेरी मेरी मेरी तेरी प्रेम कहानी है मुश्किल
दो लफ़्ज़ों में ये बयां न हो पाए
हर एहसास में तू है हर एक  में तेरा अफसाना
दो लफ़्ज़ों में ये बयां न हो पाए

तेरी मेरी मेरी तेरी प्रेम कहानी है मुश्किल
दो लफ़्ज़ों में ये बयां न हो पाए
................................................................................
Teri meri meri teri prem kahani-Bodyguard 2011

Friday, 10 December 2010

ऐ दिल दिल की दुनिया में-यादें २००१

आपको फिल्म गोलमाल(नई) का स्नेहा पन्त का गाया
एक गीत सुनवाया था २-३ पोस्ट पहले। आइये गायिका
स्नेहा पन्त के बारे में कुछ जानें। कुछ रीमिक्स वगैरह
गाने के बाद और स्टेज पर शो करने के बाद उन्हें फिल्मों
के लिए गाने का मौका मिला।

थोडा और पीछे चलते है। धारावाहिक-सा रे गा मा आपने
ज़रूर सुना और देखा होगा। ये जब TVS कंपनी द्वारा
प्रायोजित था तब इसका नाम था- टी वी एस सा रे गा मा।
उस समय वो एक फाइनल में विजेता चुनी गयीं थीं।
किराना घराने के कलाकारों से शास्त्रीय संगीत सीखने
के बाद स्नेहा को कल्याणजी(कल्याणजी आनंदजी
संगीतकार द्वय में से बड़े भाई) के सान्निध्य में काफी
कुछ गीत गायन की बारीकियां सीखने को मिलीं।
कल्याणजी भाई वैसे भी कई प्रतिभाओं को सामने
ला चुके हैं। इनमे साधना सरगम का नाम प्रमुख है।
कल्याणजी भाई के साथ उन्होंने कई स्टेज शो भी
किये हैं। स्टेज वाला कोंफिड़ेंस उनकी आवाज़ में
बखूबी झलकता है और आवाज़ एकदम सधी हुई
सुनाई पढ़ती है ।

आइये फिल्म सौदागर के गाने का रीमिक्स देखने जिसमे
आवाज़ स्नेहा की है उसके बाद टोपिक को आगे बढ़ाएंगे।
इस रीमिक्स में खरखरी आवाज़ वाला कौन है मुझे इसकी
जानकारी नहीं, आपको हो तो मेरा ज्ञानवर्धन अवश्य ही
कीजियेगा।



संगीतकार अन्नू मालिक के साथ भी उन्होंने कुछ स्टेज प्रोग्राम किये
उसका सिला उन्हें अवश्य मिला। फिल्म यादें का एक मधुर गीत उनके
खाते में आ गया। गीत वाकई मधुर है और फिल्म ना चलने की सूरत
में अनसुना सा रह गया। गीत की विशेषता ये है की इसमें स्नेहा पन्त
स्वयं स्टेज पर ये गीत गाती हुई आपको दिखाई देंगी। अन्नू मालिक
पहले भी ऐसे करिश्मे कर चुके हैं। याद कीजिये-बाज़ीगर में उन्होंने
विनोद राठोड को परदे पर गाते दिखाया था ये यूँ कहिये फिल्म के
निर्देशक से कह कर ऐसा इन्तेजाम करवाया था। जो भी हो इस तरह
के कारनामों से कलाकार को प्रसिद्धि ज़रूर मिलती है और ये एक
अच्छी पहल है। पार्श्व गायन में कई बार गायक का परिचय आम
जनता तक नहीं पहुँच पाता अभी भी ऐसे हजारों फिल्म प्रेमी हैं जो
कोई गीत सुनकर याद करते हैं-धर्मेन्द्र ने या अमुक कलाकार ने
कितना बढ़िया गाया था फिल्म में। उनको यही लगता है कि गीत
नायक नायिका ही गाते हैं।

गीत आनंद बक्षी की रचना है और संगीतकार का नाम आप अब तक
जान ही चुके होंगे। इस गीत में उनका साथ दिया है उदित नारायण ने
और ऊंची पट्टी पर गाने में सिद्धहस्त कलाकार के. के. ने । आइये
फिल्म यादें का गीत देखें और सुनें। के. के. इस गीत में बिलकुल
ऐ. आर. रहमान के कुम्भ के मेले में बिछड़े हुए भाई वाले अंदाज़ में
गा रहे हैं। अरे भैया ओरिजनल मौजूद है, काहे कसरत कर रहे हैं आप ?



गीत के बोल:

आ आ आ
आ आ आ आ आ आ
आ आ आ आ आ आ आ आ आ आ आ

ऐ दिल दिल की दुनिया में
ऐसा हाल भी होता है
बाहर कोई हँसता है
अन्दर कोई रोता है
ऐ दिल दिल की दुनिया में
ऐसा हाल भी होता है
बाहर कोई हँसता है
अन्दर कोई रोता है

ऐ दिल, कोई पहचाना नहीं
किसी ने ये माना नहीं
किसी ने ये जाना नहीं
किसी को बताना नहीं
दर्द छुपा है कहाँ

ऐ दिल दिल की दुनिया में,
ऐसा हाल भी होता है
बाहर कोई हँसता है,
अन्दर कोई रोता है

ओ , हे, एह, एह हे
तूने मुझसे वफ़ा नहीं की
तुझको कैसे वफ़ा मिलेगी
तूने मुझको दर्द दिया है
तुझको कैसे दवा मिलेगी

सीने में उठते है अरमान ऐसे
दरिया में आते है तूफ़ान जैसे
कभी कभी खुद ही माझी
कश्ती को डुबोता है

ऐ दिल दिल की दुनिया में
ऐसा हाल भी होता है
बाहर कोई हँसता है
अन्दर कोई रोता है

कांटे चुन कर तेरा दामन
फूलों से मैं भर जाऊंगा
इससे बड़ी सज़ा क्या होगी
माफ़ तुझे मैं कर जाऊंगा
आ एह आ

होगी किसी को पहचान कैसे
प्यार में होते हैं कुर्बान कैसे
हमको यह मालूम ना था
प्यार भी एक समझौता है

ऐ दिल, दिल की दुनिया में
ऐसा हाल भी होता है
बाहर कोई हँसता है
अन्दर कोई रोता है

.........................................
Ae dil dil ki duniya mein-Yadein 2001
 
 
www.lyrics2nd.blogspot.com