Social Icons

Showing posts with label Ibne-Insha. Show all posts
Showing posts with label Ibne-Insha. Show all posts

Wednesday, 15 June 2011

ये बातें झूठी बातें हैं-ग़ैर फ़िल्मी गीत

इब्ने इंशा को याद कर लेते हैं आज। स्मार्ट इंडियन साहब
ने मुझ से पहले याद कर लिया उनको। इस बार उनको एक
नज़्म के ज़रिये याद करते हैं। ये नज़्म गाई है ग़ुलाम अली ने।
मेरे पसंदीदा संगीत के टुकड़ों में एक ये भी शामिल है।




नज़्म के बोल:

ये बातें झूठी बातें हैं
ये लोगों ने फैलाई हैं

ये बातें झूठी बातें हैं
ये लोगों ने फैलाई हैं

तुम इंशा जी का नाम ना लो
क्या इंशा जी सौदाई हैं ?


ये बातें झूठी बातें हैं
ये लोगों ने फैलाई हैं

ये बातें, ये बातें

हैं लाखों रोग ज़माने में
क्यूँ इश्क है रुसवा बेचारा
हैं लाखों रोग ज़माने में
क्यूँ इश्क है रुसवा बेचारा
हैं और भी वजहें वहशत की
इंसान को रखतीं दुखियारा
हाँ बेकल बेकल रहता है
वो प्रीत में जिस ने जी हारा
पर शाम से लेकर सुबहो तलक
यूं कौन फिरे है आवारा

ये बातें झूठी बातें हैं
ये लोगों ने फैलाई हैं
ये बातें, ये बातें

ये बातें झूठी बातें हैं
ये लोगों ने फैलाई हैं

ये बातें, ये बातें

गर इश्क किया है तब क्या है
क्यों शाद नहीं आबाद नहीं
गर इश्क किया है तब क्या है
क्यों शाद नहीं आबाद नहीं
जो जान लिए बिन ताल ना सके
ये ऐसी भी उफ़ताद नहीं
ये बात तो तुम भी मानोगे
वो कैस नहीं फरहाद नहीं
क्या हिज्र का दारू मुश्किल है
क्या वस्ल के नुस्खे याद नहीं

ये बातें झूठी बातें हैं
ये लोगों ने फैलाई हैं

तुम इंशा जी का नाम ना लो
क्या इंशा जी सौदाई हैं ?

ये बातें झूठी बातें हैं
ये लोगों ने फैलाई हैं

ये बातें, ये बातें

जो हमसे कहो हम करते हैं
क्या इंशा को समझाना है
जो हमसे कहो हम करते हैं
क्या इंशा को समझाना है
उस लड़की से भी कह लेंगे
गो अब कुछ और ज़माना है
या छोडें या तकमील करें
ये इश्क है या अफसाना है
ये कैसा गोरखधंधा है
ये कैसा ताना बाना है

ये बातें झूठी बातें हैं
ये लोगों ने फैलाई हैं

तुम इंशाजी का नाम ना लो
तुम इंशाजी का नाम ना लो
क्या इंशाजी सौदाई हैं

ये बातें झूठी बातें हैं
ये लोगों ने फैलाई हैं
ये बातें, ये बातें
ये बातें, ये बातें
ये बातें
..............................
Ye batein jhoothi batein hain-Non film song

Tuesday, 31 May 2011

कल चौदहवीं की रात थी-गैर फ़िल्मी गीत जगजीत सिंह

किसी अमावस्या के दिन हम ये ग़ज़ल अवश्य याद कर सकते
हैं- कल चौदहवीं की रात थी। गीतकारों और शायरों ने चाँद के बारे
में लिखा है तो रात की खूबसूरती का बयां भी अपने अपने अंदाज़ में
किया है। इसको कई गायकों ने गाया है।

आज हम आपको सुनवा रहे हैं जगजीत सिंह की खनकती हुई
आवाज़ में यही ग़ज़ल। इसका शुरुआती वर्ज़न(८० के दशक वाला)
थोड़ा अधिक मीठा है। इसमें भी मिठास है मगर "लो कैलोरी वाली" ।
स्टेज शो में आपके पास पूरा स्कोप होता है घुमा घुमा के चौके देने का।
प्रस्तुतइ में तबला वादक और वायलिन वादक को भी २०-२०
खेलने का भरपूर अवसर मिला है। यहाँ जगजीत सिंह के गाने के
अंदाज़ से आपको दो गायक ज़रूर याद आयेंगे-अनूप जलोटा और
गुलाम अली। इब्ने इंशा नाम के मशहूर शायर ने इस ग़ज़ल को
लिखा है और जब भी इसको सुनो ऐसा लगता है ताज़े फूल अभी
अभी बागान से लाये गये हों।




गीत के बोल:


कल चौदहवीं की रात थी
कल चौदहवीं की रात थी शब् भर रहा चर्चा तेरा
शब् भर रहा चर्चा तेरा
कल चौदहवीं की रात थी
कुछ ने कहा ये चाँद है
कुछ ने कहा ये चाँद है कुछ ने कहा चेहरा तेरा

हम भी वहीँ मौजूद थे हम से भी सब पूछा किये
हम हंस दिए, हम चुप रहे मंज़ूर था पर्दा तेरा

कल चौदहवीं की रात थी
कल चौदहवीं की रात थी
शब् भर रहा चर्चा तेरा
कल चौदहवीं की रात थी

इस शहर में किससे मिलें हमसे तो छूटी महफ़िलें
हर शख्स तेरा नाम ले हर शख्स दीवाना तेरा

कल चौदहवीं की रात थी
कल चौदहवीं की रात थी
शब् भर रहा चर्चा तेरा
कल चौदहवीं की रात थी

कूचे को तेरे छोड़कर जोगी ही बन जाएँ मगर
जंगले तेरे, परबत तेरे बस्ती तेरी, सेहरा तेरा

कल चौदहवीं की रात थी
कल चौदहवीं की रात थी

बेदर्द सुननी हो तो चल कहता है क्या अच्छी ग़ज़ल
आशिक तेरा, रुसवां तेरा शायर तेरा, इंशा तेरा

कल चौदहवीं की रात थी
कल चौदहवीं की रात थी
शब् भर रहा चर्चा तेरा
कल चौदहवीं की रात थी

कुछ ने कहा यह चाँद है
कुछ ने कहा यह चाँद है
कुछ ने कहा चेहरा तेरा

कल चौदहवीं की रात थी
..................................
Kal chaudvin ki raat thi-Jagjit Singh
 
 
www.lyrics2nd.blogspot.com