गेसू, बाल, केश, जुल्फें, लट इन शब्दों का प्रयोग गीतकार नारी
विषयक पंक्तियों की रचना में ही किया करते हैं। जिन नायकों
के बाल लम्बे होते हैं उनके लिए शायद पैरोडी में कभी कोई गीत
बना हो तो हो, अन्यथा नारी के सौंदर्य में चार चाँद लगाने वाली
केश राशि ही गीतकारों को लुभाती रही है।
आपको फिल्म पायल की झंकार से दो गीत सुनवा चुके हैं। आइये तीसरा
गीत सुनते हैं जो किशोर कुमार की आवाज़ में एकल गीत है। गीत लम्बा
है और इसके अंतरे के बीच के ध्वनियों के टुकड़े भी बड़े हैं।
इस फिल्म में किशोर कुमार से शेर शायरी और कविता बुलवाई गई है, जो
अनूठा सा प्रयोग है। किशोर कुमार की दिलकश आवाज़ में वो सब सामान
संगीत प्रेमियों के लिए अमूल्य निधि सरीखी है।
इसी कड़ी में एक गीत है-मुखड़े पे गेसू आ गये. इस गीत की पञ्च लाइन है
"आधे इधर आधे उधर। चूंकि अधिकतर बालिकाएं, कन्यायें,युवतियां और
महिलाएं बीच में से मांग निकलती है, उनकी केश राशि दोनों तरफ बराबर
फैलाव लिए होती हैं।
गीत में प्राकृतिक सौंदर्य भी आपको भरपूर मिलेगा। कुछ समय पहले
आपने ओलिम्पिक में आपने एक प्रतियोगिता ज़रूर देखी होगी जिसका
नाम है -synchronized swimming। इसका देसी संस्करण आप इस
गीत में देख लीजिये जो कितने साल पहले हमारा फिल्म निर्देशक
दर्शकों को दिखा चुका है। बहते हुए झरने और नदी की धार के बीच
नायिका और उसकी सहेलियों की अठखेलियों पर कमर जलालाबादी
के बोल और संगीतकार सी रामचंद्र की सॉफ्ट सी धुन एक सुखमय सा
प्रभाव बनती है।
गीत के बोल:
मुखड़े पे गेसू आ गये
आधे इधर आधे उधर
आधे इधर आधे उधर
चंदा पे बादल छा गये
आधे इधर आधे उधर
आधे इधर आधे उधर
आज हमने रूप देखा
चांदनी के भेस में
आज हमने रूप देखा
चांदनी के भेस में
एक परदेसी बेचारा
लुट गया परदेस में
एक परदेसी बेचारा
लुट गया परदेस में
दिल के दुश्मन आ गये
आधे इधर आधे उधर
आधे इधर आधे उधर
मुखड़े पे गेसू आ गये
आधे इधर आधे उधर
आधे इधर आधे उधर
तुझको मालिक ने बनाया
ख़ास अपने हाथ से
तुझ को मालिक ने बनाया
ख़ास अपने हाथ से
सुबह से मुखड़ा बनाया
और जुल्फें रात से
सुबह से मुखड़ा बनाया
और जुल्फें रात से
फूल खिल कर आ गये
आधे इधर आधे उधर
आधे इधर आधे उधर
मुखड़े पे गेसू आ गये
आधे इधर आधे उधर
आधे इधर आधे उधर
.....................................
Mukhde pe gesoo aa gaye-Payal ki jhankar 1968
Showing posts with label C. Ramchandra. Show all posts
Showing posts with label C. Ramchandra. Show all posts
Friday, 1 July 2011
तू आये ना आये-पायल की झंकार १९६८
आज इच्छा हुई कि फिल्म पायल की झंकार(१९६८) से आपको गायक
किशोर कुमार का गाया गीत सुनवाया जाये, मगर पहले सुनवाते हैं
एक उत्तम कोटि का दर्द भरा गीत, जिसे फिल्माया गया है दक्षिण भारत
की अभिनेत्री ज्योति लक्ष्मी पर। ये कितनी हिंदी फिल्मों में दिखाई दीं मुझे
मालूम नहीं मगर इस फिल्म में वे किशोर कुमार का 'परफेक्ट मैच' हैं।
एक और हिंदी फिल्म है जिसमें वे मौजूद हैं-रानी और जानी (१९७३)
इस गीत में उनके चेहरे के भाव किसी मंजी हुई अभिनेत्री के जैसे चेहरे पर
आते-जाते हैं। इस गीत को देखने से भी प्रभाव पढता है जितना कि इसको
सुनने का। संगीतकार सी रामचंद्र की सक्रियता कुछ कम हुई थी सन १९६०
के बाद। इस गीत में लगभग वही प्रभाव है जो राजेंद्र कृष्ण लिखित और
सी. रामचंद्र द्वारा निर्देशित ५० के दशक के गीतों में आपको मिलता है ।
प्रस्तुत गीत लिखा है कमर जलालाबादी ने। विडम्बना है कि इतना मधुर
गीत भी अनसुना सा रह गया फिल्म के ना चलने की वजह से। इस गीत
को लता मंगेशकर ने गाया है।
गीत के बोल:
तू आये ना आये मगर जाने वाले
आये ना आये मगर जाने वाले
तेरी याद आ आ कर रुलाया करेगी,
रुलाया करेगी
जो देखेगी रोता है कोई अकेला
देखेगी रोता है कोई अकेला
तो खुद भी वो आंसू बहाया करेगी,
बहाया करेगी
तू आये ना आये
जिधर से गया तू ये राहें हमेशा
तरसती रहेंगी तेरी वापसी को
उधार से हवा भी जो आया करेगी
उधार से हवा भी जो आया करेगी
तेरा नाम लेकर सताया करेगी
तू आये ना आये
जो रातों को तारे ये पूछेंगे मुझसे
बता तू भी क्यों रात भर जागती है
कहूँगी मेरी नींद बस में नहीं है
कहूँगी मेरी नींद बस में नहीं है
ये बिरहन बहाने बनाया करेगी
तू आये ना आये
जहान मेरी आँखों का पानी गिरेगा
तेरी याद के फूल खिलते रहेंगे
सवेरे-सवेरे जो आएगी शबनम
सवेरे-सवेरे जो आएगी शबनम
तो दिल थाम कर लौट जाया करेगी
तू आये ना आये
.............................
Too aaye na aaye-Payal Ki Jhankar 1968

Monday, 20 June 2011
दिल की दुनिया बसा के सांवरिया-अमरदीप १९५८
फिल्म अमरदीप से तीसरा गीत पेश है लता मंगेशकर की
आवाज़ में। बोल लिखे हैं रेजेंद्र कृष्ण ने और संगीतकार
हैं सी रामचंद्र। गीत फिल्माया गया है वैजयंतीमाला पर।
गीत विडियो मिक्सिंग के प्रभाव के कारण मुझे बारम्बार
याद आ जाता है। थोड़ा दुखी करने वाला गीत है लेकिन सुनने
में अच्छा लगता है इसलिए इसे सुन लेते हैं कभी कभी।
अब हर गीत में लोजिक, मैजिक और झिक झिक ज़रूरी नहीं
हैं ना जी ? फिर भी आपको सी रामचंद्र और दूसरे संगीतकारों
में फर्क बताये देते हैं-सी रामचंद्र ने गायकों को ज्यादा मौका
दिया बजाये वाद्य यंत्रों के। साजों की बाजीगरी उन्होंने लगभग
हमेशा ही नियंत्रण में रखी। सन ५८ के दूसरे संगीतकारों के बनाये
और लता के गाये गीत सुन लीजिये। फर्क आप खुद ब खुद
समझ जायेंगे। गीत में लता की आवाज़ के अलावा आप बांसुरी की
आवाज़ को ज्यादा स्पष्ट सुन पाएंगे। इसके अलावा रामचंद्र का
पसंदीदा साज़ मैन्डोलिन की झलक भी कहीं कहीं सुनाई देगी।
वायलिन के अनावश्यक शोर में शायद सी रामचंद्र का ज्यादा
विश्वास नहीं रहा ।
गीत के बोल:
दिल की दुनिया बसा के सांवरिया
दिल की दुनिया बसा के सांवरिया
तुम ना जाने कहाँ खो गये, खो गये
साथ रहना था सारी उमरिया
दूर नज़रों से दूर क्यूँ हो गये, हो गये
जाने वाले, जाने वाले पता तेरा मैंने
आती जाती बहारों से पूछा
जाने वाले पता तेरा मैंने
आती जाती बहारों से पूछा
चुप रहे जब ज़मीन के नज़ारे
आसमान के सितारों से पूछा
चुप रहे जब ज़मीन के नज़ारे
आसमान के सितारों से पूछा
सुन के बादल भी मेरी कहानी
सुन के बादल भी मेरी कहानी
बेबसी पर मेरी रो गये, रो गये
दिल की दुनिया बसा के सांवरिया
तुम ना जाने कहाँ खो गये, खो गये
हंस रहा है
हंस रहा है ये ज़ालिम ज़माना
अपनी खुशियों की महफ़िल सजाये
हंस रहा है ये ज़ालिम ज़माना
अपनी खुशियों की महफ़िल सजाये
मैं अकेली मगर रो रही हूँ
तेरी यादों को दिल से लगाये
मैं अकेली मगर रो रही हूँ
तेरी यादों को दिल से लगाये
बहते बहते ये आंसू भी हारे
बहते बहते ये आंसू भी हारे
आ के पलकों पे हैं सो गये, सो गये
दिल की दुनिया बसा के सांवरिया
तुम ना जाने कहाँ खो गये, खो गये
......................................
Dil ki duniya basa ke sanwariya-Amardeep 1958

Labels:
1958,
Amardeep,
C. Ramchandra,
Lata Mangeshkar,
Rajinder Krishan,
Vaijayantimala
Thursday, 19 May 2011
जा री जा री ओ कारी बदरिया-आज़ाद १९५५
कुछ गीत बचपन की यादों से जुड़े होते हैं तो कुछ के साथ
पचपन की उम्र जुडी होती है। आज की पीढ़ी के हिसाब से
ये गीत काफी बुज़ुर्ग गीत है । एक पडोसी चौबे जी जो
बनारस निवासी थे, अक्सर अपने माइके(उनका पैतृक घर
बनारस में था) जाया करते। उनकी बीवी थी जौनपुर की,
मगर वो अपने माइके जाने को उतनी उत्सुक नहीं होती
जितने कि चौबे जी। चौबे जी के जाते ही उनकी श्रीमती
बात बात में उल्लेख करतीं-वो घर गए हैं, वो बनारस गए हैं,
वो यू. पी. गए हैं, इत्यादि।
वे जब जब जाते, हम लोग ऊंचे सुर में ये गाना गाया करते-
जा री जा री ओ कारी बदरिया.................उत्तर प्रदेश गए हैं
सांवरिया.......
खैर ये तो एक प्रसंग हुआ, गीत के बारे में बात की जाये। फिल्म
आज़ाद का संगीत बेहद लोकप्रिय हुआ और ये फिल्म के सबसे
लोकप्रिय गीतों में से एक है। मीना कुमारी पर फिल्माए और
लता द्वारा गए इस गीत के रचयिता हैं-राजेंद्र कृष्ण और
संगीत दिया है सी रामचंद्र ने। गीत के सभी उपलब्ध विडियो पर
टेल पड़े हुए हैं यू ट्यूब पर, अतः संगीतकार सी रामचंद्र की फोटू
देख देख कर ही गीत का आनंद उठा लीजिये।
गीत के बोल:
जा री जा री ओ कारी बदरिया
जा री जा री ओ कारी बदरिया
मत बरसो री मोरी नगरिया
परदेस गए हैं सांवरिया
जा री जा री ओ कारी बदरिया
जा री जा री ओ कारी बदरिया
कहे धीरे धीरे शोर मचाये री
कहे धीरे धीरे शोर मचाये री
मेरा नरम करजवा जलाये री
मेरा नरम करजवा जलाये री
मेरा मनवा जले, कोई बस ना चले
मेरा मनवा जले, कोई बस ना चले
हाय तक तक के सूनी डगरिया
जा री जा री ओ कारी बदरिया
जा री जा री ओ कारी बदरिया
मत बरसो री मोरी नगरिया
परदेस गए हैं सांवरिया
जा री जा री ओ कारी बदरिया
जा री जा री ओ कारी बदरिया
जइयो जइयो री देश पिया के
जइयो जइयो री देश पिया के
कहियो दुखड़े तू मेरे जिया के
कहियो दुखड़े तू मेरे जिया के
कहियो छम छम रोये, अखियाँ न सोये
कहियो छम छम रोये, अखियाँ न सोये
हुई याद में पी की बाँवरिया
जा री जा री ओ कारी बदरिया
जा री जा री ओ कारी बदरिया
मत बरसो री मोरी नगरिया
परदेस गए हैं सांवरिया
जा री जा री ओ कारी बदरिया
जा री जा री ओ कारी बदरिया
.......................................
Ja ri ja ri o kari badariya-Azaad 1955

1955,
Azaad,
C. Ramchandra,
Lata Mangeshkar,
Meena Kumari,
Rajinder Krishan
Sunday, 5 December 2010
महफ़िल में जल उठी शमा- निराला १९५०
ये आपने ज़रूर महसूस किया होगा की शमा-परवाना
थीम पर बने गीत कुछ ज्यादा ही मशहूर होते हैं। ये
प्रतीक स्वरुप हैं उसके अलावा प्रेमी जोड़ों को भी यदा कदा
हिंदी गीत याद कर लिया करते हैं >-जैसे कि शीरीं फ़रहाद,
हीर-रांझा और लैला-मजनू ।
एक शमा परवाने की दास्तान सुनिए फिल्म निराला से।
पिछला गीत सुनते समय जाने क्यूँ ये गीत याद आ गया।
फिल्म निराला(१९५०) में देव आनंद और मधुबाला
की जोड़ी है।
फिल्म निराला का नाम याद आते ही स्वतः दिमाग में
सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का नाम अपने आप कौंध जाता
है जिहोने छंद मुक्त कविताओं की ईजाद कर के आधुनिक
कवियों के लिए नए रास्ते खोले थे। रास्ते तो उन्होंने ज़रूर
खोले थे और सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय जैसे
रचनाकारों ने साधिकार उन रास्तों का प्रयोग कर के देखा
लेकिन अनेक आधुनिक हिंदी कवि कल्पनाशीलता और
शब्द सामर्थ्य के अभाव में सतही दोहराव करते से प्रतीत
होते हैं। स्तिथि तकरीबन चहुँ ओर एक समान है। जब हिंदी
गीतों में "मैं झंडू बाम हुई डार्लिंग तेरे लिए" प्रयुक्त होने का
समय आ गया है तो आप समझ ही सकते हैं कि भविष्य
कैस्टर आयल सरीखा चिकना और चमकदार है।
साहित्य क्षेत्र आपना नहीं है अतः फटे में टांग उलझाने
बजाये गीत पर चर्चा कर लेते हैं थोड़ी सी। ये हालाँकि एक
दर्द भरा गीत है लेकिन इसकी आकर्षक धुन कि वजह से
वे लोग भी चाव से सुना करते हैं जो गीत के बोलों पर ज्यादा
ध्यान नहीं दिया करते ।
प्यारेलाल संतोषी के लिखे गीत को तर्ज़ में ढाला है संगीतकार
चितलकर रामचंद्र ने और गाया है लता मंगेशकर ने। ये लता
के सबसे लोकप्रिय गीतों में से एक है। परदे पर गाने वाली
अभिनेत्री हैं मधुबाला ।
गीत के बोल:
महफ़िल में जल उठी शमा
महफ़िल में जल उठी शमा
परवाने के लिए
प्रीत बनी है दुनिया में
मर जाने के लिए
महफ़िल में जल उठी शमा
परवाने के लिए
प्रीत बनी है दुनिया में
मर जाने के लिए
चरों तरफ लगाये फेरे
फिर भी हर दम दूर रहे
उल्फत देखो आग बनी है
मिलने से मजबूर रहे
यही सजा है दुनिया में
यही सजा है दुनिया में
दीवाने के लिए
प्रीत बनी है दुनिया में
मर जाने के लिए
महफ़िल में जल उठी शमा
परवाने के लिए
प्रीत बनी है दुनिया में
मर जाने के लिए
मरने का है नाम मुहब्बत
जलने का है नाम जवानी
पत्थर दिल हैं सुनाने वाले
कहने वाला आँख का पानी
आंसू आये आँखों में
आंसू आये आँखों में
गिर जाने के लिए

1950,
C. Ramchandra,
Lata Mangeshkar,
Madhubala,
Nirala,
PL Santoshi
Subscribe to:
Posts (Atom)