Social Icons

Showing posts with label Asha Parekh. Show all posts
Showing posts with label Asha Parekh. Show all posts

Sunday, 17 July 2011

ये शाम मस्तानी-कटी पतंग १९७०

इस गीत के बारे में कुछ भी लिखना व्यर्थ है. इतनी बार इसे सुन लिया
गया है और इतनी दफे इसका जगह जगह उल्लेख हुआ है कि अब ज्यादा
लिखने कि गुंजाईश नहीं बची है सिवाए इसके गीतकार और संगीतकार के
नाम के. आनंद बक्षी ने लिखा और आर. डी. बर्मन ने इसका संगीत
तैयार किया है. फिल्म का नाम आपको मालूम ही है-गुलशन नंदा के
उपन्यास पर आधारित फिल्म कटी पतंग.



गीत के बोल:

ये शाम मस्तानी,
मदहोश किए जाए,
मुझे डोर कोई खींचे,
तेरी ओर लिए जाए

दूर रहती है तू,
मेरे पास आती नहीं,
होठों पे तेरे
कभी प्यास आती नहीं,
ऐसा लगे जैसे कि तू,
हँस के जहर कोई पिए जाये

ये शाम मस्तानी,
मदहोश किए जाए,
मुझे डोर कोई खींचे,
तेरी ओर लिए जाए

बात जब मैं करूँ,
मुझे रोक देती है क्यों,
तेरी मीठी नजर
मुझे टोक देती है क्यों
तेरी हया, तेरी शरम,
तेरी कसम मेरे होंठ सिये जाए

ये शाम मस्तानी,
मदहोश किए जाए,
मुझे डोर कोई खींचे,
तेरी ओर लिए जाए

एक रूठी हुई
तकदीर जैसे कोई,
खामोश ऐसे है तू
तसवीर जैसे कोई
तेरी नजर बन के जुबां,
लेकिन तेरे पैगाम दिए जाए

ये शाम मस्तानी,
मदहोश किए जाए,
मुझे डोर कोई खींचे,
तेरी ओर लिए जाए
.................................
Ye shaam mastani-Kati Patang 1970

Tuesday, 12 July 2011

जब जाग उठें अरमान-बिन बादल बरसात १९६३

हेमंत कुमार की आवाज़ में अब सुनते हैं सन १९६३ की फिल्म
बिन बादल बरसात से एक गीत. बढ़िया रोमांटिक गीत है और
इसमें आशा पारेख और विश्वजीत नैन मटक्का करते दिखेंगे आपको.
सितार और बांसुरी ने कमाल किया है गीत की शुरुआत में. मैंडोलिन
की तरह दोनों(नायक-नायिका)के दिल के तार झनझना जाते हैं.

शकील बदायूनीं के बोल हैं और हेमंत कुमार का संगीत है.




गीत के बोल:

जब जाग उठें अरमान तो कैसे नींद आये
जब जाग उठें अरमान तो कैसे नींद आये

हो घर में हसीं मेहमान तो कैसे नींद आये
नींद आये

जब जाग उठें अरमान तो कैसे नींद आये

ये रात ये दिल की धडकन
ये बढती हुई बेताबी
एक जाम की ख़ातिर जैसे
बेचैन हो कोई शराबी
ये रात ये दिल की धडकन
ये बढती हुई बेताबी
एक जाम की ख़ातिर जैसे
बेचैन हो कोई शराबी

शोलों में घिरी हो जान तो कैसे नींद आये

जब जाग उठें अरमान तो कैसे नींद आये

हम तुम की नयी उम्मीदें
यूँ खेल रही हैं दिल से
जिस तरह तड़प कर मौजें
टकराएँ किसी साहिल से

हम तुम की नयी उम्मीदें
यूँ खेल रही हैं दिल से
जिस तरह तड़प कर मौजें
टकराएँ किसी साहिल से

सीने में हो एक तूफ़ान तो कैसे नींद आये

जब जाग उठें अरमान तो कैसे नींद आये


नज़दीक बहुत है मंजिल
फिर भी है गज़ब की दूरी
ऐ दिल ये तू ही बतला दे
वो कौन सी है मजबूरी
नज़दीक बहुत है मंजिल
फिर भी है गज़ब की दूरी
ऐ दिल ये तू ही बतला दे
वो कौन सी है मजबूरी

जब सोच में हो इंसान तो कैसे नींद आये
हो घर में हसीं मेहमान तो कैसे नींद आये
नींद आये

जब जाग उठें अरमान तो कैसे नींद आये
...................................
Jab jaag uthe armaan-Bin badal barsaat 1963

Friday, 17 December 2010

मिल गए मिल गए आज मेरे सनम-कन्यादान १९६९

ऐसे गाने थोड़े रोचक होते हैं जिनमे नायिकाएं उछल कूद के
कुछ ऐलान सा करती हैं। एक गीत आपको सुनवा चुके हैं
फिल्म मैं सुन्दर हूँ से। अब सुनिए एक गीत फिल्म कन्यादान से
जिसमे वाकई बहुत उछल कूद करके नायिका ढिंढोरा पीट
रही है-मिल गए मिल गए आज मेरे सनम। गीत में हास्य का
पुट है और उसे महसूस करने के लिए आपको इसे शुरू से अंत
तक देखना पड़ेगा। नायिका के ज़मीन पर कदम नहीं पड़ रहे हैं
और वो इतनी खुश है की कूद कूद के माउंट एवेरेस्ट पर भी चढ़
जाएगी ऐसा लगता है। ऐसे गीतों के फिल्मांकन के लिए नायिका
आशा पारेख एक उपयुक्त उम्मीदवार थीं।

मैं सुन्दर हूँ फिल्म सन १९७१ में आई थी जबकि कन्यादान
फिल्म सन १९६९ में। क्रम से सुनने के शौकीनों को पहले ७१
का गीत सुनना चाहिए फिर ६९ का गीत। दोनों फिल्मों में संगीत
शंकर जयकिशन का है और दोनों ही गीत लता द्वारा गाये गए हैं।



गीत के बोल :

मिल गए मिल गए आज मेरे सनम
मिल गए मिल गए आज मेरे सनम
आज मेरे ज़मीन पर नहीं हैं कदम
आज मेरे ज़मीन पर नहीं हैं कदम

मिल गए मिल गए आज मेरे सनम
मिल गए मिल गए आज मेरे सनम
आज मेरे ज़मीन पर नहीं हैं कदम
आज मेरे ज़मीन पर नहीं हैं कदम

ऐ नज़रों ज़रा काम इतना करो
ऐ नज़रों ज़रा काम इतना करो
तुम मेरी मांग में आज मोती भरो
तुम मेरी मांग में आज मोती भरो

एक उजाला हुआ ढल गई शाम-ए-ग़म
एक उजाला हुआ ढल गई शाम-ए-ग़म
आज मेरे ज़मीन पर नहीं हैं कदम

मिल गए मिल गए आज मेरे सनम
मिल गए मिल गए आज मेरे सनम
आज मेरे ज़मीन पर नहीं हैं कदम
आज मेरे ज़मीन पर नहीं हैं कदम

वो कहाँ छुप रहे थे मैं हैरान थी
वो कहाँ छुप रहे थे मैं हैरान थी
मेरी सदियों से उनसे ही पहचान थी
मेरी सदियों से उनसे ही पहचान थी

ऐसे किस्से ज़माने में होते हैं कम
ऐसे किस्से ज़माने में होते हैं कम
आज मेरे ज़मीन पर नहीं हैं कदम

मिल गए मिल गए आज मेरे सनम
मिल गए मिल गए आज मेरे सनम
आज मेरे ज़मीन पर नहीं हैं कदम
आज मेरे ज़मीन पर नहीं हैं कदम

उम्र भर की तड़प को करार आ गया
उम्र भर की तड़प को करार आ गया
उनसे ऑंखें मिलीं मुझको प्यार आ गया
उनसे ऑंखें मिलीं मुझको प्यार आ गया

याद करती रही मैं उनको दम-बदम
याद करती रही मैं उनको दम-बदम
आज मेरे ज़मीन पर नहीं हैं कदम

मिल गए मिल गए आज मेरे सनम
मिल गए मिल गए आज मेरे सनम
आज मेरे ज़मीन पर नहीं हैं कदम
आज मेरे ज़मीन पर नहीं हैं कदम
..................................
Mil gaye mil gaye aaj mere sanam-Kanyadan 1969

Tuesday, 7 December 2010

लागे ना मोरा जिया-घूंघट १९६०

संगीतकार रवि के बहुत से मधुर गीत आपको सुनवाए
ही नहीं है अभी तक। आइये सुनें एक लता मंगेशकर का
गाया गीत जो उनकी बेहतर रचनाओं में से एक है।
प्रदीप कुमार और आशा पारेख पर फिल्माए गए इस
गीत को आप देख के अंदाज़ा लगा सकते हैं कि किसका
जिया नहीं लागे हैं और क्यूँ नहीं लागे है ? आशा पारेख
घरेलु नारी के वेश में ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। वैसे तो
ज़रूरी नहीं आप मेरे विचार से सहमत हों।



वैसे आज इच्छा हो रही थी कि आपको गुलज़ार का लिखा
गीत-"चड्डी पहन के फूल खिला है" सुनवा दें क्यूंकि सुबह
सुबह सर्दी में बहुत से यायावरीय प्राणी बाग़ और अन्य जगहों
पर लम्बी चड्डी और घुटन्ने पहने दिखाई दिए थे। अब नेट
कनेक्शन का भरोसा नहीं कब मरणासन्न हो जाए अतः इसी
पुरानी घिसी हुई पोस्ट को अपडेट करके लगा रहा हूँ।

लागे ना मोरा जिया, बरमूडा पहन आये, हाय ........

गीत भी सुने लें और गुलज़ार साहब को भी याद कर लें। मैं
तो जब जब बरमूडा पहनता हूँ उनकी याद अवश्य याद
कर लिया करता हूँ। ये गीत शकील बदायूनी का लिखा हुआ
है। पढ़ते रहिये, आगे चल के आपको शकील के लिखे और
रवि के संगीत वाले चौदहवी का चाँद' के गीत भी सुनवायेंगे।



गीत के बोल:

लागे ना मोरा जिया
सजना नहीं आये हाय
लागे ना मोरा जिया
सजना नहीं आये हाय

लागे ना मोरा जिया

देख लिए पिया तेरे इरादे
झूठे निकले जा तेरे वादे
देख लिए पिया तेरे इरादे
झूठे निकले जा तेरे वादे
तड्पत-तड्पत याद में तेरी
नैन नीर भर आये
नैन नीर भर आये, हाय

लागे ना मोरा जिया

तू ने मेरी सुध बिसर्यी
बेदर्दी तोहे लाज ना आई
तू ने मेरी सुध बिसरायी
बेदर्दी तोहे लाज ना आई
भूल गए क्यूँ ओ हरजाई
जा के देस पराये
जा के देस पराये, हाय

लागे ना मोरा जिया
सजना नहीं आये हाय

लागे ना मोरा जिया
..............................
Laage na mora jiya-Ghoonghat 1960
 
 
www.lyrics2nd.blogspot.com